- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- priyanka chopra and nick jonas rocked in their Post wedding look
दैनिक भास्कर हिंदी: मांग में सिंदूर हाथों में पति का हाथ, छा गया देसी गर्ल का पोस्ट वेडिंग लुक
डिजिटल डेस्क, जोधपुर। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड क्या गईं बस वहीं की होकर रह गई। अब तो पति भी उन्होंने हॉलीवुड का ढूंढ लिया है, लेकिन शादी उन्होंने भारत आकर ही की है। अपने से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी के बंधन में बंधी पीसी शादी के बाद पति के साथ मीडिया से रूबरू हुईं। मिसेज और मिस्टर जोनास का पोस्ट वेडिंग लुक फैशन जगत में छाया हुआ है। नई नवेली दुल्हन प्रियंका जैसे ही पति निक के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं, उन्हें देखने भारी संख्या में भीड़ जमा थी। प्रियंका और निक ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर प्रियंका ने पिकॉक कलर की साड़ी कैरी की। उन्होंने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और लाल चूड़ा पहन रखा था। वहीं, निक लाइट ब्राउन कलर के आउटफिट में दिखे।
प्रियंका ने पति निक के हाथों में हाथ डाले रोमांटिक पोज भी दिेए। निकयंका जोधपुर से सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में दोनों का 4 दिसंबर को एक रिसेप्शन हैं। दोनों का एक रिसेप्शन मुंबई में भी होगा लेकिन अभी उसकी डेट सामने नहीं आईं है। प्रियंका-निक ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी की सारी रस्में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में आयोजित की गई। 'निकयंका' के साथ दोनों की फैमिली भी थी। पीसी की मां मधु चोपड़ा, निक के मम्मी-पापा और भाई जो जोनास भी साथ थे।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली। खबर थी कि शादी के बाद प्रियंका भी दीपिका की तरह सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करेंगी, लेकिन एक दिन बाद भी उन्होंने अब तक कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है। फैन्स उनकी और निक जोसन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फेरों के वक्त प्रियंका को याद आए 'पापा'
शादी का मौका किसी भी लड़की के लिए बहुत खास होता है। जाहिर तौर पर प्रियंका के लिए भी यह काफी खास था। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जयमाला के वक्त प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं। शादी में शामिल हुए मेहमानों ने बताया कि वह काफी भावुक थीं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। हालांकि निक ने माहौल संभाला और प्रियंका मुस्कुराने लगीं। चूड़ा सेरिमनी में प्रियंका की हल्दी सेरिमनी का आयोजन हुआ। इस सेरिमनी में प्रियंका के अंकल ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे के रूप में दीं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा के पिता नहीं हैं इसलिए उनकी कन्यादान की रस्म परिणीति के माता-पिता ने पूरी की।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: हिन्दू रीति-रिवाज से होगी प्रियंका की शादी, सख्ती के चलते फोटो नहीं हो सकेंगे लीक
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका और निक ने कैथोलिक रीति रिवाज से रचाई शादी, उमेद भवन पैलेस में ऐसा दिखा नजारा
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका-निक वेडिंग: सामने आई मेहंदी, डांस और मस्ती की तस्वीरें
दैनिक भास्कर हिंदी: प्रियंका की शादी में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन, मेहमानों के लिए ये हैं रूल्स