'निक जोनस की पत्नी' के रूप मे पहचाने जाने पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर पूछे सवाल

प्रियंका चोपड़ा 'निक जोनस की पत्नी' के रूप मे पहचाने जाने पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर पूछे सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो अपने बेहतरीन काम की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ने अपने नाम से पति निक जोनस का नाम हटा कर सभी को चौंका दिया था। एक बार फिर प्रिंयका का गुस्सा एक भड़क गया है। इस बार उनके भड़कने की वजह हैं कुछ खबरें जिसमें प्रियंका को उनके पति के नाम से संबोधित किया गया। 

प्रियंका ने किया सवाल
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें कुछ रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही प्रियंका ने "निक जोनस की पत्नी" कह कर बुलाने पर लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं और मुझे अभी भी " किसी की पत्नी" के रूप में बताया जाता है", उसी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक और रिपोर्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "कृपया बताएं कि यह अभी भी महिलाओं के साथ कैसे सकता है? क्या मुझे बायो में अपना IMDB लिंक जोड़ना पड़ेगा?" एक्ट्रेस ने स्टोरी पोस्ट में अपने पति निक जोनस को भी टैग किया है।

प्रियंका ने पहना खूबसूरत ड्रेस

मैट्रिक्स के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री ने एक फ्रन्ट स्लिट वाली सफेद रंग की स्कर्ट पहनी थी उसके साथ शानदार चमकदार हरे रंग की शर्टके पेयर किया था। प्रियंका ने मोस्ट एडमायर्ड वुमन-2021 की लिस्ट में भी अपनी दावेदारी दर्ज कराई है।  बता दें कि टॉप 10 की लिस्ट में पहुंचने वाली प्रियंका इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। पिछले साल भी प्रियंका ने 15वें नंबर पर अपना दबदवा बनाया था। इस लिस्ट में कुल 42,000 लोगों को रखा गया है जो 38 देशों से हैं।

 

Created On :   17 Dec 2021 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story