क्या सलमान की फिल्म के लिए प्रियंका ले रही हैं 12 करोड़ रुपये फीस?

क्या सलमान की फिल्म के लिए प्रियंका ले रही हैं 12 करोड़ रुपये फीस?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में हमेशा ही मेल एक्टर्स को फीमेल एक्ट्रेसेस से कम फीस मिलती रही हैं। बहुत कम मौकों पर ऐसा हुआ है जब किसी फिल्म की लीड हीरोइन को फिल्म के हीरो से ज्यादा पैसा मिला हो। मौजूदा दौर में दीपिका पादुकोण ने इस सिस्टम को बदला है और कई फिल्मों में अपने लीड हीरो से ज्यादा फीस ली है। दीपिका की तरह ही अब प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गईं हैं। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका को सलमान खान की फिल्म "भारत" के लिए 12 करोड़ रुपये बतौर फीस मिलेंगे।

 

                        


"पद्मावत" में दीपिका को मिली थी भारी फीस
इससे पहले फिल्म "पद्मावत" के लिए दीपिका को 12 करोड़ रुपये मिले थे। सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली की इस पीरियड ड्रामा फिल्म में दीपिका की फीस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से भी ज्यादा थी। हालांकि फिल्म "भारत" के लिए प्रियंका की टीम ने 14 करोड़ रुपये की रकम मांगी थी, लेकिन उनके साथ 12 करोड़ में डील पक्की हुई। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान लीड रोल प्ले करने वाले हैं वहीं इसका निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे।

 

                        


अब प्रियंका ने कर ली दीपिका की बराबरी
अगर फिल्म "भारत" के लिए वाकई में प्रियंका को 12 करोड़ रुपये मिल रहे हैं तो ये उनके लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि वो इसी के साथ "बाजीराव मस्तानी" में उनकी कोस्टार रही दीपिका के बराबर फीस पाने वाली एक्ट्रेस बन जाएंगी। गौरतलब है कि प्रियंका और दीपिका उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने कई मौकों पर फीमेल स्टार्स को भी मेल स्टार्स के बराबर पैसा देने की आवाज उठाई है। प्रियंका ने तो एक इंटरव्यू में भी कहा था कि महिला कलाकारों को पुरुष कलाकारों से कम रकम दिया जाना उन्हें पसंद नहीं आता। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि एक दफा उनको एक फिल्म के लिए मेल स्टार को मिलने वाली फीस के मुकाबले महज 5% फीस दी गई थी।

 

                         


अगस्त से शुरू होगी "भारत" की शूटिंग
फिल्म "भारत" एक साउथ कोरियाई फिल्म का रीमेक है। "भारत" की कहानी बंटवारे के दौर में बुनी गई है। इसकी शूटिंग मुंबई, पंजाब और अबू धाबी  में होगी। इस साल अगस्त से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और इसे 2019 की ईद पर रिलीज किये जाने की उम्मीद है।  
 

Created On :   15 Jun 2018 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story