Bachelorette party:शादी से पहले प्रियंका ने किया धमाल, कजिन परिणीति और ईशा अंबानी भी रहीं मौजूद

Priyanka chopras Bachelorette party,cousin Parineeti were seen
Bachelorette party:शादी से पहले प्रियंका ने किया धमाल, कजिन परिणीति और ईशा अंबानी भी रहीं मौजूद
Bachelorette party:शादी से पहले प्रियंका ने किया धमाल, कजिन परिणीति और ईशा अंबानी भी रहीं मौजूद

डिजिटल डेस्क, मुंबई । बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंच चुकी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी कर रहीं हैं। पीसी हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनास के साथ जल्द फेरे लेने वाली है, लेकिन शादी से पहले वो अपनी Bachelorettehood को खुब एंजॉए कर रहीं हैं। हाल ही में पीसी ने Bachelorette पार्टी थ्रो की। जिसमें उनकी सभी खास दोस्त मौजूद थीं। इस पार्टी में उनकी कजिन और बॉलीवुड एक्टरेस परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थीं। ये पार्टी एम्स्टर्डम में रखी गई थी। प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी समेत कई करीबी दोस्त इसमें शामिल हुए। पार्टी में प्रियंका बेहद दिलकश लग रही थीं। प्रियंका ने रविवार को अपनी तस्वीरें साझा की, जिसमें सफेद रंग की ऑफ-द-शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस कहर ढा रही थीं। उनकी गर्ल गैंग ब्लैक एंड रेड आउटफिट में नजर आ रही थी। कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती हैं- "रेड, व्हाइट एंड ब्राइड"।

 

प्रियंका की शादी की तारीखों का भले ही अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन शादी से पहले हो रहे प्रोग्राम्स टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं और उम्मीद है कि उनकी शादी भी ग्लैमरस होगी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से अब तक शादी की तारीख का एनाउंसमेंट नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि जोड़ी दो दिसंबर को जोधपुर में हिंदू परंपरा के अनुसार परिणय सूत्र में बंधेगी। इसके ठीक बाद व्हाइट वेडिंग का आयोजन किया जाएगा। बता दें, निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। दोनों का रोका अगस्त में हुआ था।

Created On :   6 Nov 2018 11:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story