प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, जीजा निक जोनस ने निभाई सारी रस्में

Priyankas brother Siddharths roka ceremony, Priyanka shares photos
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, जीजा निक जोनस ने निभाई सारी रस्में
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, जीजा निक जोनस ने निभाई सारी रस्में

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियंका ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने भाई और होने वाले भाभी की तस्वीर शेयर की है। साथ इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि "तुम पर फक्र है मेरे बेबी ब्रदर। इशिता तुम्हारा परिवार में स्वागत है... तुम दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे हो... तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं. हैप्पी रोका सिद्धार्थ और इशिता।

प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दोनों ने वैलेंटाइन डे भी सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन पर उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा कि "मेरा वैलेंटाइन डे सरप्राइज गिफ्ट एक "बो" में लिपटा हुआ आ गया है। 

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी प्रोडक्शन से जुड़े हुए है। वे प्रियंका से 7 साल छोटे हैं। उनकी होने वाली पत्नी की कोई डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। प्रियंका की पुरानी फोटोज में इशिता को कई बार देखा गया है। जिसके चलते यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है। 

आपको बता दें कि दोनों का रोका दिल्ली के ताज होटल में हुआ। इस सेरेमनी में दोनो परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामित थे।  प्रियंका और उनके पति निक जोनस भी इस सेरेमनी को अटेंड करने इंडिया आए। इस दौरान उनके पति निक जोनस देसी बॉय के रूप में नजर आए। वहीं प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह ही बहुत खूबसूरत लग रही थी। अमेरिका से भारत के सफर के दौरान प्रियंका और निक ने खूब सारी तस्वीरें ली और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही स्काई ​इन पिंक में नजर आने वाली हैं। इसके पहले वे अली अब्बास की फिल्म भारत में नजर आने वाली थी, लेकिन अपनी शादी के चलते वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी। बाद में उनकी ​जगह कैटरीना कैफ ने ली। 

Created On :   28 Feb 2019 10:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story