Raj Kundra Pornography Case: खुद बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली ये हसीनाएं

Raj Kundra Pornography Case: Some actresses and models who spoke up in Raj Kundra Case
Raj Kundra Pornography Case: खुद बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली ये हसीनाएं
Raj Kundra Pornography Case: खुद बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं राज कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली ये हसीनाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पोर्न मूवीज मामले में एक और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दूसरी तरफ उन पर इल्जामों की बौछार करने वाली हसीनाओं की कोई कमी नहीं हैं। पर मजेदार बात ये है कि जो हसीनाएं राज कुंद्रा के खिलाफ मोर्चा खोले बैठीं हैं वो कभी खुद भी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। चलिए जानते हैं किस किस कॉन्ट्रोवर्सी में उलझी हैं ये कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन्स:

पूनम पांडे 

poonam pandey again strips , but this time for good cause

 

  •  पूनम का पहला विवाद 2011 में आया जब उन्होंने भारत के विश्व कप में जीतने पर नग्न होने का वादा किया था। हालांकि उनका ये वादा पूरा नहीं हो सका क्योंकि BCCI ने ऐसा करने कि उसे अनुमति नहीं दी। 
  • पूनम का दूसरा विवाद तब हुआ जब उन्होंने बाथरुम सीक्रेट्स नाम की एक नई यूटयूब सीरिज शुरु की थी पर कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट होने के कारण यू टयूब ने ही उस पर रोक लगा दी। 
  • इसी साल फरवरी में पूनम पांडे ने  राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता समाप्त होने के बाद भी राज उनके वीडियोज का उपयोग कर पैसे कमा रहा है। पूनम के मुताबिक छह महीने से उन्हें अश्लील फोन भी आ रहे हैं। 
  • पूनम पांडे को लेकर सबसे बड़ा विवाद वो था जब क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की फोटो के बगल में पूनम की न्यूड तस्वीर लगा कर उन्हें भगवान की तरह पेश किया गया। इसी तस्वीर में एक पाकिस्तानी क्रिकेटर उन्हें प्रणाम करता नजर आ रहा था।
  • पूनम पांडे ने एक  और चर्चित स्टेटमेंट ये था कि रवैया आपके अंडरवियर की तरह है, आपको इसे पहनना चाहिए, लेकिन इसे कभी नहीं दिखाना चाहिए।

2) शर्लिन चोपड़ा

Sherlyn Chopra Latest Photos: Current Photogallery, Images, Pics on Sherlyn  Chopra at News18

  • शर्लिन सबसे पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया था। शर्लिन पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। 
  • कुछ समय पहले शर्लिन अपने लिए भारत रत्न सम्मान की मांग कर विवादों में आ चुकीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया था कि "मुझे भारत रत्न मिलना चाहिए। भारत का सबसे बड़ा सम्मान सबसे बड़ी सेवा के लिए मुझे मिलना चाहिए। सीरियसली।"
  • शर्लिन ने बताया था कि वह महिलाओं की ओर भी आकर्षित होती हैं। उन्होंने कहा था,"मैं विद्या बालन के साथ पैशनेट सीन करना चाहती हूं। मैं उनकी दीवानी हूं। अगर वो सुन रही हों तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि विद्या, मैं सिद्धार्थ से बेहतर आपकी केयर कर सकती हूं।"
  • शर्लिन ने दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के पक्ष में इस तरह का बयान दिया था कि वह खुद विवादों में घिर गई थी। उन्होंने कहा था कि अगर उनके रेप के बाद देश में सभी लड़कियों की सुरक्षा की गारंटी मिले तो वे अपना रेप करवाने के लिए तैयार हैं।
  • शर्लिन की फ़िल्म "कामसूत्र 3 डी" काफी चर्चाओं में रही थी। लेकिन बाद में फिल्म के डायरेक्टर और उनका एक विवाद हो गया। शर्लिन ने पॉल पर आर्थिक धोखाधड़ी करने का आरोप लगा एफआईआर दर्ज करवाई थी।

3) पुनीत कौर 

Puneet kaurpagesepsitename%%

यू टयूबर पुनीत कौर ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर आरोप लगाया है कि राज ने एक बार उन्हें अपने ऐप हॉटशॉट्स के लिए सीधा संदेश भेजा था।

4) सागरिका शोना सुमन 

इस एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में की शिकायत दर्ज, मिल रही है  जान से मारने की धमकी

अभिनेत्री और मॉडल सागरिका शोना सुमन ने टीवी निर्मता और बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता पर अनुचित और सेक्सिस्ट व्यवहार करने का आरोप लगाया था। शोना सुमन ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 2018 में विकास गुप्ता ने एक नामी नाइट क्लब में शोना सुमन के ड्रेसिंग सेंस को लेकर अपमानजनक और सेक्सिस्ट कमेंट किया था। 

5) गहना वशिष्ठ

गंदी बात' वाली गहना वशिष्ठ पर गैंगरेप का भी आरोप

टेलीविजन अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्हें कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में अपराध शाखा ने अभिनेत्री को हिरासत में ले लिया।

 

Created On :   27 July 2021 8:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story