राजमौली की RRR की बंपर कमाई, तीन दिन में ही फिल्म 500 करोड़ के करीब 

Rajamoulis RRR earns bumper, film closes to 500 crores in three days
राजमौली की RRR की बंपर कमाई, तीन दिन में ही फिल्म 500 करोड़ के करीब 
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन राजमौली की RRR की बंपर कमाई, तीन दिन में ही फिल्म 500 करोड़ के करीब 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एसएस राजमौली की फिल्म "आरआरआर" ने बॉक्स ऑफिस पर कसेक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही 200 करोड़ कमलब में अपना नाम दर्ज कर दिया। फिल्मी जगत में एसएस राजमौली एक बड़ा नाम हैं, पर उनकी फिल्म "आरआरआर" उम्मीदों से ज्यादा कमाल दिखा रही है। रिलीज के बाद ही फैंस की लंबी लाइनें सिनेमाहॉल में उमड़ीं और हॉल भरे पड़े हैं। इस फिल्म में साउथ एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ साथ बॉलिवुड सुपरस्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आ रहे हैं।  

RRR की तीन दिन कि कमाई
शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म "आरआरआर" ने पहले दिन ही गर्दा उड़ा दिया। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 275 करोड़ रुपय रहा। ग्लोबल मार्केट में फिल्म ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। तीसरे दिन फिल्म ने कुल 70 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर खुलासा किया कि आरआरआर हिंदी ने रविवार को 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की जोरदार कमाई का ये सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।  

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक सभी को पीछे छोड़ा
फिल्मी फैंस को पर्दे पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की जो़ड़ी बेहद भा रही है। फिल्म आरआरआर की धमाकेदार शुरुआत ने कोविड 19 से अब तक आयीं सभी फिल्मों को पिछाड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर ये बताया कि रिलीज के वक्त सूर्यवंशी ने रविवार को 26.94 करोड़ कमाये थे। वहीं 83 ने 17.41 करोड़, गंगूबाई ने 15.30 करोड़ और द कश्मीर फाइल्स ने 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन फिल्मों के मुकाबले आरआरआर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

वहीं रमेश वाला ने एक और ट्वीट में ये भी जानकारी दी कि बॉक्सऑफिस पर आरआरआर 25 मार्च से 27वें वीकेंड पर दुनिया की नंबर 1 फिल्म रही है। इस फिल्म ने $60 मिलियन, द बैटमैन ने $45.5 मिलियन और द लौस्ट सिटी ने $35 मिलियन का कलेक्शन किया है। इन सबमें RRR वीकेंड में टॉप पर रही। 

Created On :   29 March 2022 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story