राजकुमार राव ने वैलेंटाइन डे पर पत्रलेखा के लिए शेयर किया प्यार भरा नोट

Rajkummar Rao shares love note for Patralekha on Valentines Day
राजकुमार राव ने वैलेंटाइन डे पर पत्रलेखा के लिए शेयर किया प्यार भरा नोट
वैलेंटाइन डे 2022 राजकुमार राव ने वैलेंटाइन डे पर पत्रलेखा के लिए शेयर किया प्यार भरा नोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए और यह कपल आज पति-पत्नी के रूप में अपना पहला वेलेंटाइन डे मना रहा है। इस खास मौके को और भी ज्यादा खास बनाते हुए राजकुमार ने अपनी शादी के दिन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसके साथ कैप्शन में लिखा, "आज, कल, हमेशा के लिए"। एक्टर के इस पोस्ट पर उनके बॉलीवुड के कई सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं।

पत्रलेखा ने शेयर की यह तस्वीर 
पत्रलेखा ने इस खास दिन और भी स्पेशल बनाते हुए, अपनी प्री-वेडिंग बैश की दिल को जीतने वाली फोटो की एक सीरिज शेयर की और लिखा, "प्यार तर्कहीन है, प्यार पागल है, प्यार बेवकूफ है लेकिन अगर यह पागल नहीं है तो यह प्यार नहीं है।" बता दें कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। कपल ने चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में इसका आयोजन किया था। इस शादी में फराह खान, मधु मंटेना, अदिति राव हैदरी, राज और डीके, हंसल मेहता, अनुभव सिन्हा नजर आएं थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patralekhaa (@patralekhaa)

हालंकि वर्क फ्रंट पर राजकुमार राव अपनी न्यू रिलीज "बधाई दो" की सफलता से काफी खुश नजर आ रहें हैं। अपनी फिल्म के बारे में बोलते हुए, राजकुमार एक मीडिया चैनल को बताया था, “मुझे हमेशा से एक फिल्म निर्माता के रूप में हर्ष पर भरोसा रहा है। पहली बार जब मैं उनसे बधाई दो के लिए मिला, तो एक अजीब तरह की मुलाकात थी। मुझे स्क्रिप्ट पसंद थी, लेकिन तब मैं LGBTQI समुदाय पर एक और प्रोजेक्ट करने के लिए भी प्रतिबद्ध था, लेकिन वह फिल्म नहीं चली। तो मैं वापस हर्ष के पास गया और उससे कहा, "चलो यह करते हैं!"। बधाई दो ने मुझे जीवन भर के लिए दो दोस्त दिए हैं, भूमि और हर्ष और मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है।"
 

Created On :   14 Feb 2022 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story