बड़े और छोटे पर्दे के राम, जिन्हें नहीं भूल पाएंगे दर्शक 

Ram of big and small screen, whom the audience will not forget
बड़े और छोटे पर्दे के राम, जिन्हें नहीं भूल पाएंगे दर्शक 
दशहरा स्पेशल बड़े और छोटे पर्दे के राम, जिन्हें नहीं भूल पाएंगे दर्शक 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हिंदू धर्म के सबसे पूज्यनीय देवताओं में से एक हैं। भगवान राम के चरित्र को हम रामायण के माध्यम से बचपन से ही सुनते, बोलते और देखते आए हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक ना जाने कितने अभिनेताओं ने प्रभूश्रीरम के किरदार को निभाया होगा। लेकिन, इनमें से कुछ कलाकारों ने इस किरदार को इतने जीवंत और खूबसूरती से पर्दे पर अदा किया है कि भगवान राम को याद कर लोगों के मन में उनका ही चेहरा सामने आता है। आज असत्य पर सत्य की जीत का दिन यानी दशहरा है। इस दिन भगवान राम ने राक्षसों के राजा रावण का वध कर संसार को दुखों से मुक्त किया था। इस अवसर पर हम आपको कुछ ऐसे ही चुनिंदा अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भगवान राम के किरदार को निभाकर लोगों के मन में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

अरुण गोविल

जब फिल्म और सीरियल्स में रामायण की बात आती है तो अधिकतर लोगों के मन में भगवान राम की छवि में अरुण गोविल याद आते है। साल 1987 में जब रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया तो राम का किरदार करने के लिए अरुण गोविल का चुनाव किया गया। अरुण गोबिल ने इस शो में प्रभु श्रीराम का किरदार इतनी जीवंतता से निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें राम ही समझने लगे। वो जहां जाते लोग उनके पैर पड़ने लगते। उनकी प्रसिद्धि को देखते हुए उन्हें फिल्मों में भी इसी तरह के रोल ऑफर किए गए। हालांकि बाद में अरुण ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। 

एनटीआर रामा राव

साउथ के मशहूर अभिनेता एनटीआर रामा राव, जिन्होंने भगवान राम के किरदार में कई बार अभिनय किया। श्रीराम के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। 50 के दशक के प्रसिद्ध एक्टर ने अभिनय छोड़ राजनीति में अपना कदम जमाया। वो तीन बार आंध्र प्रदेश के सीएम चुने गए। 

जितेंद्र 

लव-कुश नाम से 1997 में आई फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र ने श्रीराम का किरदार बखूबी निभाया था। वहीं इस फिल्म में सीता का रोल में अभिनेत्री जयाप्रदा नजर आई थी। फिल्म में जितेंद्र के किरदार को खूब पसंद किया गया था

नीतिश भारद्वाज 

महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार से प्रसिद्ध हुए नीतिश भारद्वाज ने साल 2002 में रामायण सिरियल में भगवान श्रीराम का किरदार भी निभाया था। श्री कृष्ण की किरदार की तरह ही उनके श्रीराम के किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  

गुरमीत चौधरी 

एंडीटीवी इमेजिन पर 2008 में रामायण नाम से एक बार फिर शो प्रसारित हुआ। इसमें गुरमीत चौधरी ने राम का किरदार अदा किया। राम के किरदार में गुरमीत को खूब पसंद किया गया। इस शो में सीता का रोल उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने निभाया है। शो को काफी कामयाबी भी मिली थी और गुरमीत घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। 

गगन मलिक

सोनी टीवी पर 2015 में  महाबली हनुमान में गगन मलिक राम के किरदार में दिखाई दिए थे । कई फिल्मों और टीवो शोज में काम करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने बाद में बौद्ध धर्म अपनाकर सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली थी। 

आशीष शर्मा

प्रसिद्ध टीवी सीरियल सिया के राम को 2016 में स्टार प्लस पर प्रसारित किया गया। इस शो में भगवान राम के किरदार में आशीष शर्मा ने अभिनय किया था। बता दें कि आशीष शर्मा ने सिर्फ टीवी शोज में एक्टिंग से घर-घर पहचान नहीं बनाई बल्कि वह रियलिटी शो का भी हिस्सा रहें है। 

शोभन बाबू 

शोभन बाबू ने 1975 में आई तेलगू फिल्म राम्मया थंडरी में भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। आज भी कई लोग श्रीराम के किरदार में शोभन बाबू को याद करते हैं। 

Created On :   4 Oct 2022 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story