रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर धूम, जानें कितनी की कमाई

Ranbir-Alias film Brahmastra at the box office, know how much it earned
रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर धूम, जानें कितनी की कमाई
ब्रह्मास्त्र रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की बॉक्स ऑफिस पर धूम, जानें कितनी की कमाई

डिजिटल डेस्क,मुंबई।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लोग जमकर देख रहे हैं। इस फिल्म को  दुनियाभर में देखा जा रहा है। यही वजह है कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने धमाकेदार कमाई की है। इस फिल्म ने पहले ही दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ब्रह्मास्त्र ने दूसरे दिन भी जमकर कलेक्शन किया। दो दिन के कलेक्शन  को देखकर कह सकते हैं कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। कहा  तो यह भी जा रहा है कि जिस तरह से  इस फिल्म को देखा जा रहा है उस हिसाब से वीकेंड पर ही यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

बतां दे इस फिल्म में आलिया-रणबीर कपूर के अलावा अभिताभ बच्चन,नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आए हैं। इसके साथ ही दो अहम कैमियो हैं जो किसी और के नहीं बल्कि दीपिका पादूकोण और शाहरूख खान के हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणबीर की मां का रोल निभाते हुए नजर आती हैं। दोनों ही कलाकारों के कैमियों की तस्वीरें और वीडियों जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बड़े स्टार्स का फिल्म में होना भी फिल्म के फायदेमंद साबित हो रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन भी जमकर कलेक्शन किया है।  

दो दिन में कितना किया कलेक्शन 
फिल्म ब्रह्मास्त्र  ने पहले दिन 37 करोड़ की कमाई की थी। अब दूसरे दिन की कमाई का कलेक्शन भी सामने आ गया है जो पहले दिन के कलेक्शन  से कहीं ज्यादा है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन करीब 42 करोड़ की कमाई की है। जिसमें हिंदी भाषा में 37 करोड़ और अन्य भाषाओं में 5 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 79 करोड़ हो जाएगा। इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र  ने पहले ही दिन दुनिया भर में 75 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे है। कुछ लोग इस फिल्म को बहुत  ही अच्छा बता रहे हैं व कह रहे हैं कि फिल्म में वीएफएक्स का बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया गया है  तो वहीं कुछ इसे बहुत ही खराब बता रहे हैं खराब बताने वाले लोग कह रहे हैं कि कहानी में ज्यादा दम नहीं है।  

Created On :   11 Sep 2022 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story