रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा हुई रिलीज, फैंस हैं एक्साईटेड, एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन......

Ranbir Kapoors film Shamshera released, fans are excited, so much collection done in advance booking......
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा हुई रिलीज, फैंस हैं एक्साईटेड, एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन......
बॉक्स ऑफिस पर करना होगा मुशकिल रास्ता तय रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा हुई रिलीज, फैंस हैं एक्साईटेड, एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन......

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा थिएटर्स में रिलीज हो गई है, इस फिल्म से रणबीर पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, कोविड के चलते फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी, अब रिलीज हुई है तो देखने वाली बात होगी कि यह बॉक्सऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। अब सवाल है कि क्या फिल्म को इसके ट्रेलर की तरह ही रिएक्शन्स मिलते हैं या नहीं।         

एक्सपर्ट्स की राय 
शमशेरा के रिलीज होते ही नेटिजन्स के रिएक्शन्स आना शुरू हो गए हैं। बॉक्सऑफिस पर शमशेरा असल में क्या कमाल दिखाती है वो तो आज का उसका कलेक्शन ही बता पाएगा, लेकिन एडवांस बुकिंग और कुछ एक्सपर्ट्स की राय से भी अंदाजा लगाया जा सकता है। कोविड के चलते रिलीज शिफ्ट होने के बाद इस फिल्म की करीबन  46,000  बुक हुईं थी जिसमें फिल्म ने लगभग  4.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज पहले ही दिन फिल्म के शोज 10000 से ज्यादा है। एक्सपर्ट्स की राय  माने तो फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 12 से 15 करोड़ रुपय का हो सकता है। वीकेंड और  वॉक-इन वाली ऑडियंस की होप्स लगाई जा सकती है, अगर ऐसा होता है तो फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है। 

रणबीर प्ले करेंगे डबल रोल 
रणबीर  फिल्म में  डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे, एक शमशेरा का और दूसरा बल्ली का। रणबीर के साथ लीड रोल में संजय दत्त, शुद्ध सिंह और वाणी कपूर भी नजर आएंगे। ट्रेलर में रणबीर का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया था, अब देखना है कि फिल्म भी ये कमाल दिखा पाती है की नहीं। 
 

Created On :   22 July 2022 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story