डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने दी अपनी आवाज, देखिए ट्रेलर

Ranveer Singh give his voice for Deadpool 2 see hindi trailer
डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने दी अपनी आवाज, देखिए ट्रेलर
डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने दी अपनी आवाज, देखिए ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह किसी गिफ्ट से कम नहीं है कि किसी सुपरहीरो वाली हॉलीवुड फिल्म में लीड किरदार को उनकी आवाज दी जाए। डेडपूल भी एवेंजर्स की तरह सुपरहीरो फिल्म है। हॉलीवुड की हिट फिल्म "डेडपूल 2" के हिंदी वर्जन में रणवीर सिंह ने अपनी आवाज दी है। फॉक्स स्टार स्टूडियो इस फिल्म को 18 मई को भारत में रिलीज करेंगे। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को शेयर किया गया है, जिसमें कई कॉमेडी संवाद भी सुनने को मिल रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। 

बता दें कि फॉक्स स्टार स्टूडियो एक ऐसा स्टार चाहता था, जो डेडपूल के व्यक्तित्व के साथ तालमेल बैठा पाए और रणवीर का व्यक्तित्व इससे मेल खाता है। फॉक्स स्टार स्टूडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा, "डेडपूल की तरह, रणवीर अपने स्मार्ट, विनोदी हास्य के लिए पहचाने जाते हैं। वह बेहद साहसी और बहुप्रतिभाशाली अभिनेता हैं।" "डेडपूल 2" का हिंदी ट्रेलर सोमवार को जारी हुआ। इस फिल्म में जॉश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, करण सोनी, जैजी बीट्ज, ब्रायना हिल्डब्रांड, स्टीफन कपिची और लेस्ली उगम्स हैं। 

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर काफी जबरदस्त है, इसमें आपको डेडपूल अपने लिए टीम बनाते हुए दिखाई देगा और अपनी टीम के लिए वह जिस तरह से ऑडिशन लेता है।वहीं रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने  कुछ वक्त पहले ही जोया अख्तर की फिल्म "गली ब्वॉय" की शूटिंग खत्म की है। जिसके बाद वह जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ फिल्म "सिम्बा" की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी मिला है। 

इसके साथ ही बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की वादियों की सैर कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड को अपना दीवाना बना लिया है, यही कारण है कि उनके नाम से वहां पर एक ट्रेन की शुरुआत की गई है। रणवीर सिंह ने अपने टूर की फोटोज को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की वादियों की सैर कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने स्विट्जरलैंड को अपना दीवाना बना लिया है, यही कारण है कि उनके नाम से वहां पर एक ट्रेन की शुरुआत की गई है।

रणवीर सिंह ने अपने टूर की फोटोज को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस ट्रेन का नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ है। और यह यात्रियों को खास ट्रैवलिंग का अनुभव कराएगी। इस ट्रेन का उद्धाटन खुद रणवीर सिंह ने किया है। इसके बाद रणवीर सिंह ने ट्रेन पर सवार होकर कुछ पोज भी दिए थे। रणवीर सिंह की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।  

Created On :   7 May 2018 9:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story