बॉलीवुड के खिलजी को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड

बॉलीवुड के खिलजी को मिलेगा दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का इन दिनों लकी टाइम चल रहा है। तमाम कंट्रोवर्सी के बाद भी 300 करोड़ की कमाने वाली "पद्मावत" में निभाए अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए रणवीर सिंग को दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए रणवीर को यह सम्मान मिलेगा। रणवीर के लिए संजय लीला भंसाली का साथ लकी है। भंसाली की तीनों ही फिल्मों में रणवीर के रोल को पसंद किया गया और तीनों ही फिल्में सफल रही।

 

पद्मावती के विलेन सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का खौफनाक लुक रिलीज

 

किरदार के लिए की कड़ी मेहनत

खिलजी के किरदार के लिए रणवीर ने जबरदस्त मेहनत की, फिल्म पदमावत की शूटिंग के दौरान उनकी कई बार तबियत भी खराब हुई। किरदार की क्ररता अपने अंदर लाने के चक्कर में रणवीर सिंह खुद भी डिप्रेशन में चले गए। हालांकि असल जिंदगी में रणवीर इसके पूरी तरह उलट हैं। रणवीर को उनके चुलबुले और मस्त अंदाज के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है। वैसे रणवीर जब कैमरे के सामने आते हैं तो अपने किरदार में वह इतना लीन हो जाते हैं कि उन्हें खुद का ध्यान नहीं रहता है।

 

फैशन के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं रणवीर

रणवीर अपने फैशन के कारण वो सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी को लेकर कई खबरें भी सुर्खियों में हैं। इसी बीच रणवीर को दिए जा रहे अवार्ड से उनकी पॉपुलरिटी और बढ़ गई है। बता दें कि ये अवार्ड सिनेमा के क्षेत्र में दिए जाने वाले श्रेष्ठ सम्मानों में से एक हैं। दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस पुरस्कार समिति ने इसकी घोषणा की। पुरस्कार देने वाली संस्था ने कहा, ‘हमें ये ऐलान करते बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी की यादगार भूमिका निभाने के लिए रणवीर को दादा साहब फाल्के एक्सेलेंस अवॉर्ड 2018 के लिए श्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है।

 

 

अनुष्का शर्मा को भी मिलेगा अवार्ड

खिलजी के किरदार के लिए फिल्म क्रिटिक्स ने भी रणवीर की काफी तारीफ की। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थे। रणवीर के अलावा अनुष्का शर्मा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें एक निर्माता के रूप में सफल फिल्में बनाने के लिए दादासाहेब फाल्के एक्सेलेंस अवॉर्ड 2018 से नवाजा जाएगा। अनुष्का ने ‘एनएच 10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

 

पद्मावती के विलेन सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का खौफनाक लुक रिलीज

वहीं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘गली बॉय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं। दोनों पहली दफा साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Created On :   10 April 2018 9:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story