रणवीर सिह की फिल्म सिम्बा अब एनिमेटेड वर्जन में

हाईलाइट
- रणवीर सिह की फिल्म सिम्बा अब एनिमेटेड वर्जन में
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सिम्बा (2018) अब एनीमेशन में बन कर तैयार है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को फिल्म के डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी ने दी।
शेट्टी ने एनिमेटेड स्पिन-ऑफ शो स्मैशिंग सिम्बा के टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। यह शो इस साल दिवाली पर एक किड्स चैनल पर रिलीज होगा।
रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, स्मैसिंग सिम्बा दहाड़ रहा है, माइंड इज ब्लोइंग! इस तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी बनने के इच्छुक किशोर के कारनामों में शामिल हों।
फिल्म सिम्बा में रणवीर कपूर बतौर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
एवाईवी/एएनएम
Created On :   13 Oct 2020 10:01 PM IST
Tags
Next Story












