रिद्धिमा ने साझा की कपूर परिवार की क्लासिक तस्वीर

Riddhima shared the classic picture of the Kapoor family
रिद्धिमा ने साझा की कपूर परिवार की क्लासिक तस्वीर
रिद्धिमा ने साझा की कपूर परिवार की क्लासिक तस्वीर

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ पूरे कपूर परिवार की एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है।

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर सभी नजर आ रहे हैं।

रिद्धिमा ने एक हार्ट ईमोजी के साथ इसके कैप्शन में लिखा, क्लासिक।

रिद्धिमा ने अपनी मां नीतू, भाई रणबीर कपूर और बेटी समारा के साथ की एक और तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर के साथ भी उन्होंने एक हार्ट ईमोजी को पोस्ट किया है।

रिद्धिमा व रणबीर के पिता व दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। वह पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे।

Created On :   18 May 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story