ली जंग जे, जंग हो योन ने स्क्विड गेम के लिए शीर्ष सम्मान जीते

SAG Awards 2022: Lee Jung Jae, Jung Ho Ya wins top honors for Squid Game
ली जंग जे, जंग हो योन ने स्क्विड गेम के लिए शीर्ष सम्मान जीते
एसएजी अवार्डस 2022 ली जंग जे, जंग हो योन ने स्क्विड गेम के लिए शीर्ष सम्मान जीते
हाईलाइट
  • एसएजी अवार्डस 2022 : ली जंग जे
  • जंग हो योन ने स्क्विड गेम के लिए शीर्ष सम्मान जीते

डिजिटल डेस्क, लॉस एंजिल्स। लोकप्रिय कोरियाई सर्वाइवल शो स्क्वीड गेम के सितारे जंग हो येओन और ली जंग को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्डस 2022 में शीर्ष सम्मान से नवाजा गया है। हो योन ने ड्रामा सीरीज में प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और जंग जे ने स्क्विड गेम के लिए ड्रामा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

पुरस्कार प्राप्त करने पर, उन्होंने कहा कि सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। खुद को एक एक्टर के तौर पर देखने का मेरा सपना सच हो गया है। मैं बस आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं।

सम्मान स्वीकार करने पर अपना भाषण देते समय योन भावुक हो गईं। नेटफ्लिक्स के शो स्क्विड गेम को कई सबसे बड़े सम्मान मिले हैं। जंग जे ने प्रमुख पुरस्कार हासिल करने के लिए सक्सेशन सितारों ब्रायन कॉक्स, कियरन कल्किन, जेरेमी स्ट्रॉन्ग और द मॉनिर्ंग शो बिली क्रूडुप जैसे साथी नामांकित व्यक्तियों को पीछे छोड़ अवॉर्ड जीता।

आईएएनएस

Created On :   28 Feb 2022 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story