सलमान खान ने फार्महाउस पर काटा जन्मदिन केक, गोद में नजर आई भतीजी आयत 

Salman Khan cut the birthday cake at the farmhouse, niece Ayat was seen in his lap
सलमान खान ने फार्महाउस पर काटा जन्मदिन केक, गोद में नजर आई भतीजी आयत 
सलमान खान का बर्थडे बैश सलमान खान ने फार्महाउस पर काटा जन्मदिन केक, गोद में नजर आई भतीजी आयत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलामान खान अपने जन्मदिन से पहले से सुर्खियों में हैं, सलमान ने अपना 56वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया है। पनवेल स्थित फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन का केक काटते नाजर आ रहें हैं भाईजान। यह बर्थडे सलमान के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था। फिलहाल उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है उन्होंने अपने फार्महाउस के बाहर मीडियाकर्मियों से भी बातचीत की।

बर्थडे पार्टी का विडियो आया सामने

सलमान ने अपना बर्थडे पनवेल के फार्महाउस पर मनाया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी खास झलक पेश कर रहा है। इस शानदार पार्टी में सलमान अपनी भतीजी आयत के साथ अपना जन्मदिन केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। केक काटने का यह वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है। केक काटते समय सलमान काले रंग की टी-शर्ट पहने और गोद में अपनी भतीजी आयत को लिए नजर आ रहें हैं। 

नजर आई सलमान की खास दोस्त

सलमान खान के केक काटने का जो वीडियो सामने आया है, उसमें अर्पिता खान उनके पति आयुष शर्मा और सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सलमान के भाई अरबाज खान, बॉबी देओल, संगीता बिजलानी जैसी हस्तियां भी उपस्थिति रहीं।

एक दिन पहले सांप ने था डसा 

सलमान के बड़े दिन से पहले उन्हें उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था। ठीक होने के बाद सलमना ने मीडिया को बताया था कि, “एक सांप मेरे फार्महाउस में घुस गया था, मैं उसे एक छड़ी की मदद से बाहर ले गया। धीरे-धीरे वह मेरे हाथ पर चढ़ गया। फिर मैंने इसे रिलीज करने के लिए पकड़ लिया, तब उसने मुझे तीन बार काटा लिया। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा, फिलहाल मैं ठीक हूं।"


 

Created On :   27 Dec 2021 9:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story