चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूट गया नागा चैतन्य और समांथा अक्किनैनी का रिश्ता,दोनों ने की तलाक की घोषणा 

samantha akkineni and naga chaitanya confirms separation
चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूट गया नागा चैतन्य और समांथा अक्किनैनी का रिश्ता,दोनों ने की तलाक की घोषणा 
अफवाहों पर विराम  चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूट गया नागा चैतन्य और समांथा अक्किनैनी का रिश्ता,दोनों ने की तलाक की घोषणा 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। साउथ के जाने-माने सुपरस्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस समांथा अक्किनैनी ने सोशल मीडिया पर तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों ने एक ही मैसेज शेयर किया है। बता दें कि, पिछले कई दिनों से दोनों के तलाक की अफवाह सामने आ रही थी, जो अब सच साबित हो गई है। 

Naga Chaitanya and Samantha Akkineni: পারিবারিক ডিনারে সামান্থার  অনুপস্থিতি, নাগার সঙ্গে বিচ্ছেদের জল্পনা দৃঢ় | Naga Chaitanya and Samantha  Akkineni's separation rumours have been doing ...

समांथा और नागा ने हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाजों से रॉयल वेडिंग की थी। लेकिन, इस रिश्ते को 4 साल भी पूरा नहीं हुआ। 6 अक्टूबर को दोनों ने हिंदू और 7 अक्टूबर को क्रिश्चन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद समांथा ने अपने नाम के आगे अक्किनैनी सरनेम लगाना शुरु कर दिया था। लेकिन, कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से अक्किनैनी हटाकर "समांथा रूथ प्रभू" कर लिया था, जिसके बाद दोनों के तलाक की खबर ने जोड़ पकड़ लिया था।

Samantha Akkineni And Naga Chaitanya Announce Separation, A Look At Their  Love Story In Pictures

क्या लिखा दोनों ने अपने फैंस के लिए

समांथा और नागा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, " हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए- कई विचार-विमर्श के बाद मैंने और चाई (नागा चैतन्य) ने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें प्राइवेसी दें जिससे हम इससे आगे बढ़ सकें।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S (@samantharuthprabhuoffl)

Created On :   2 Oct 2021 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story