सरोज खान ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं : अनुभव सिन्हा

Saroj Khan is fine, nothing to worry: Anubhav Sinha
सरोज खान ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं : अनुभव सिन्हा
सरोज खान ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं : अनुभव सिन्हा

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत अभी ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

सांस लेने में दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिन्हा ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर यह भी कहा कि 71 वर्षीय प्रख्यात कोरियोग्राफर को शनिवार बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और यहां किए गए सभी जरूरी जांच में इस बात का पता चला है कि वह कोविड-19 निगेटिव हैं।

अनुभव ने ट्वीट किया, सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की। वह अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं। एक या दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने यह भी लिखा, वह वहां नियमित जांच के लिए गई हुई हैं। उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी, तो एडमिट करा दिया गया। उनका कोविड परीक्षण भी हुआ, जिसका नतीजा निगेटिव आया है।

Created On :   24 Jun 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story