गोल-मटोल दिखने वाले अदनान सामी के फिट लुक को देखकर, लोगों ने माना फिटनेस आइकन ,सोशल मीडिया में यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स

गोल-मटोल दिखने वाले अदनान सामी के फिट लुक को देखकर, लोगों ने माना फिटनेस आइकन ,सोशल मीडिया में यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स
अदनान सामी की फिटनेस गोल-मटोल दिखने वाले अदनान सामी के फिट लुक को देखकर, लोगों ने माना फिटनेस आइकन ,सोशल मीडिया में यूजर कर रहे मजेदार कमेंट्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  करोड़ो दिलों पर अपनी आवाज के दम पर राज करने वाले सिंगर अदनान सामी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने गानों के कारण काफी पॉपुलर हैं। उनकी गाने की कला,और सुरीली आवाज को कोई भी सुनकर बता सकता है कि यह आवाज अदनान सामी की है। इसके साथ ही लोग उनको उनके गोल मटोल दिखने वाले चेहरे, भारी वजन वाले सिंगर के रूप में भी जानते थे। अक्सर अपने सुपरहिट गानों से चर्चा में रहने वाले अदनान सामी इस बार अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में है।

                                                                 अदनान सामी                           

बता दें अदनान सामी के ट्रांसफॉर्मेशन बाद , उन्होंने अपना वजन 75 किलोग्राम कर लिया है पहले उनका वज़न 230 किलोग्राम था। ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उनकी उम्र 50 की बल्कि 25 की लग रही है। जिसकी वजह से उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है । वह कई दिनों अपना वेट लॉस कर रहे थे ।

                                                               अदनान सामी

इंटरनेट पर इन दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें अदनान सामी बदले - बदले  नजर आ रहे हैं उनकी ग्रूम‍िंग देख लोग बहुत ज्यादा सरप्राइज्ड हैं।  अदनान इन तस्वीरों में स्लिम एंड फ‍िट दिखाई  दे रहे हैं, हाल ही में उनकी  लेटेस्ट फोटोज सामने आई है जिसमें  उन्हें पहचान पाना थोड़ा मुश्क‍िल है। लोंगो को यकीन नहीं हो रहा कि यह अदनान सामी हैं ।

अदनान सामी इन दिनों अपनी फैमली के साथ मालदीव वेकेशन मना रहे हैं , इस वक्त मालदीव में वह अपना फैमिली टाइम एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने वेकेशन में खाने का लुत्फ उठाते हुए फोटोज शेयर की हैं  जिसे देखकर लोग हैरान हो गये। अपनी लेटेस्ट फोटोज में वह ब्लैक टी-शर्ट, चेहरे पर सनग्लासेज लगाकर, ट्र‍िम्ड बियर्ड में समंदर के नजदीक सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है। उनके फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है ।

                                                                    अदनान सामी फैमिली के साथ

अदनान का यह बदलाव वाकई में अव‍िश्वनीय है इससे साफ पता चलता हैं कि उन्होंने खुद पर बहुत काम किया है जिसका नतीजा आज सभी देख रहे हैं। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं उनकी पोस्ट पर कई सारे कमेंटस आ रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- "मैं अपनी आंखो पर भरोसा नहीं कर सकती। 

तो दूसरे यूजर ने लिखा- "तुम आख‍िर हो कौन? और इतना हॉट कोई  कैसे हो सकता है? वहीं एक शख्स ने लिखा- "शानदार जॉ लाइन और गजब का वेट लॉस #Inspiration", आगे और भी कई सारे  ऐसे ही कमेंट्स हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा कि लोगों ने उन्हें फिटनेस आइकन मान लिया है।

                                                                   अदनान सामी

अदनान पहले भी इंटरनेट पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज  शेयर कर चुके हैं।  जिसकी कुछ लोगों ने आलोचना की और उनके वेट लॉस को एड‍िट‍िंग कहा, लेकिन अदनान सामी के लाइव परफॉर्मेंस की फोटोज और वीड‍ियो इस बात को पूरी तरह से नकारती हैं ।


 

Created On :   25 Jun 2022 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story