सिद्धार्थ शुक्ला के सदमे से उभरी शहनाज गिल को इस पॉपुलर होस्ट और डांसर से हुआ प्यार, सलमान खान की इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों

Shahnaz Gill fell in love with this popular host and dancer, both will be seen together in this Salman Khan film
सिद्धार्थ शुक्ला के सदमे से उभरी शहनाज गिल को इस पॉपुलर होस्ट और डांसर से हुआ प्यार, सलमान खान की इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों
शहनाज को मिला साथी सिद्धार्थ शुक्ला के सदमे से उभरी शहनाज गिल को इस पॉपुलर होस्ट और डांसर से हुआ प्यार, सलमान खान की इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर और "बिग बॉस 13" में लाखों लोगों का दिल जीतने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस शहनाज गिल को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ये मुमकिन है कि इस खबर से शहनाज के फैंस खुशी के मारे झुम उठेंगे। आइए जानते है, कौन है वो लकी इंसान जिस पर शहनाज का दिल आया है। 
 
शहनाज इस शख्स को कर रही हैं डेट 

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी के जाने-माने होस्ट और डांसर राघव जुयाल को शहनाज गिल डेट कर रही हैं। शहनाज और राघव सलमान भाईजान की अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का हिस्सा है। ये दोनों कलाकार सलमान खान की फिल्म में काम कर रहे हैं। सेट पर शहनाज और राघव के बीच अच्छीकेमिस्ट्री जम रही है। खबरों के अनुसार, राघव और शहनाज कई दिनों से एक साथ दिख रहे हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी काफी पसंद भी आ रही है। 

वेकेशन ट्रिप पर गए थे दोनों
 
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शहनाज और राघव ऋषिकेश ट्रिप गए थे। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब दोनों की नजदीकियां फिल्मी इंडस्ट्री और लोगों के बीच में गॉसिप का टॉपिक बनी हुई  हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अफेयर की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
 
अफेयर की खबरों पर हिचकते नजर आए राघव

शहनाज के साथ अफेयर की खबरों पर आज तक से राघव ने कहा कि वे इन बातों पर कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि ऐसी बातें उनके लिए मैटर नहीं करती हैं। राघव ने आगे कहा कि, चिंता की बात नहीं, ये धूल है जल्द बैठ जाएगी। ऐसी अटकलों को इग्नोर करें। फिलहाल राघव के कई नए प्रोजेक्ट्स आने वाले तब वे फिर मीडिया से मुखातिब होंगे।

इस पहले सिद्धार्थ शुक्ला को डेट कर रहीं थीं शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला के संग उनकी दोस्ती लोगों के बीच काफी चर्चित थी। ये दोनों "बिग बॉस 13" की सबसे फेमस जोड़ी भी थी और तभी से दोनों के बीच प्यार शुरु हुआ। स्क्रीन पर उनकी लव केमिस्ट्री डिमांड में थी। बिग बॉस शो खत्म होने बाद भी दोनों अच्छे दोस्त रहे थे। गौरतलब है कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। चर्चाएं थीं कि दोनों शादी भी करने वाले थे।

इस घटना के तकरीबन एक साल बाद अब खबर है कि शहनाज गिल एक और रिलेशनशिप में है। जो यकीनन शहनाज के  फैन्स के लिए राहत भरी बात है। हालांकि शहनाज और राघव ने इसे कंफर्म नहीं किया है। दोनों की प्यार की खबरें कितनी सही हैं और कितनी झूठ, इस पर से भी जल्द पर्दा उठ जाएगा क्योंकि दोनों ही फनी और एंटरटेनिंग हैं, ऐसे में दोनों को एक दूसरे की कंपनी पंसद आना लाजमी है।

Created On :   16 Aug 2022 2:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story