शाहरुख बने हर घर तिरंगा अभियान हिस्सा, पत्नी गौरी और अपने दोनों बेटों के साथ मन्नत पर फहराया तिरंगा

Shahrukh became a part of the tricolor campaign at every house, with wife Gauri and his two sons hoisted the tricolor on vows
शाहरुख बने हर घर तिरंगा अभियान हिस्सा, पत्नी गौरी और अपने दोनों बेटों के साथ मन्नत पर फहराया तिरंगा
किंग खान बने आजादी के जश्न का हिस्सा शाहरुख बने हर घर तिरंगा अभियान हिस्सा, पत्नी गौरी और अपने दोनों बेटों के साथ मन्नत पर फहराया तिरंगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केन्द्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के हरएक नागरिक से अपने घर में 13 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न में शामिल होने की अपील की गई है।

मोदी सरकार की इस अपील पर देश के आम आदमियों से लेकर खेल और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी इस अभियान का हिस्सा बन रही हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड किंग खान कहे जाने शाहरुख खान का आता है। शाहरुख ने अपने घर मन्नत पर तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न में भागीदारी की। साथ ही शाहरुख इसकी बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर भी की। 

परिवार संग फहराया तिरंगा

शाहरुख खान ने तिरंगा फहराने का अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। साथ ही कैप्शन में लिखा, "अपने छोटों और आने वाली पीढ़ी को ये सिखाने के लिए अभी और वक्त लगेगा कि हमारे क्रांतिकारियों ने इस आजादी को पाने के लिए कितने बलिदान दिए हैं। लेकिन उन्हीं छोटों के झंडा फहराने से हम ज्यादा गर्व, प्यार और खुशी महसूस कर पाए।" 

वीडियो में शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और दोनों बेटे आर्यन और अबराम भी नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी बेटी सुहाना वीडियो में कहीं नजर नहीं आईं। शाहरुख ने अपने छोटे बेटे अबराम के हाथों तिरंगा फहराया। शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान ने भी तिरंगा फहराने की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

गौरी ने फोटो के साथ स्वातंत्रता की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गौरी जहां सफेद कोट और डेनिम जींस पहने हुए नजर आईं, वहीं शाहरुख और उनके दोनों बेटे सफेद शर्ट और डेनिम जींस में दिखे।

Created On :   14 Aug 2022 5:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story