शाहरुख खान ने दी गणपति बप्पा को विदाई, कहा- हम सभी पर आशीर्वाद बना रहे
By - IANS News |20 Sep 2021 4:12 AM GMT
गणेश विसर्जन शाहरुख खान ने दी गणपति बप्पा को विदाई, कहा- हम सभी पर आशीर्वाद बना रहे
हाईलाइट
- शाहरुख ने दी गणपति बप्पा को विदाई
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने गर्मजोशी के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। शाहरुख ने अपने घर से सेलिब्रेशन की एक झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने भगवान गणेश की एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, भगवान गणेश का आशीर्वाद हम सभी के साथ तब तक बना रहे जब तक हम उनका अगले साल फिर से स्वागत नहीं कर लेते। गणपति बप्पा मोरया । शाहरुख हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हैं और अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ उत्सव की अपडेट साझा करते रहते हैं।
काम पर बात करें तो, शाहरुख अपनी अगली पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे है।
(आईएएनएस)
Created On :   20 Sep 2021 9:30 AM GMT
Next Story