विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा के लव हॉस्टल की स्क्रीनिंग में पहुंची शीतल ठाकुर 

स्पेशल स्क्रीनिंग विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा के लव हॉस्टल की स्क्रीनिंग में पहुंची शीतल ठाकुर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ दोनों मोर्चों पर ही सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हैंडसम हंक ने हाल ही में लंबे समय तक डेट करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वह लव हॉस्टल की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है और इसमें सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। खास बात यह है कि लव हॉस्टल अपने दिलचस्प ट्रेलर के लिए काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। हाल में ही विक्रांत की पत्नी शीतल ने लव हॉस्टल स्पेशल स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके अलावा वहां सान्या मल्होत्रा और बॉबी देओल भी नजर आएं। यहां देखें शीतल का यह खास वीडियो।
 

Created On :   25 Feb 2022 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story