बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, हत्यारे ने फोन पर कहा दिवाली से पहले जान ले लूंगा!

Shehnaz Gills father gets death threats before Diwali
बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, हत्यारे ने फोन पर कहा दिवाली से पहले जान ले लूंगा!
जानलेवा धमकी बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, हत्यारे ने फोन पर कहा दिवाली से पहले जान ले लूंगा!

डिजिटल डेस्क मुंबई।  पंजाबी कलाकारों को जान से मारने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां बॉलीवुड अभिनेता ओर अभिनेत्रियों के बाद अब उनके परिवार के लोगों को धमकी भरे फोन आने शुरू हो गये हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी, अभिनेत्री और पंजाबी सिंगर शहजान गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि, शहनाज के पिता को फोन किसी विदेशी नंबर से आया था। फोन करने वाले ने उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल इसकी शिकायत संतोख ने पुलिस में कर दी है।  

एसएसपी स्वप्ना शर्मा ने कही ये बात

एसएसपी स्वप्ना शर्मा ने जानकारी दी कि, संतोख सिंह से सभी सबूत ले लिए गए हैं। हम मामले की अच्छी तरह से जांच कर रहे हैं। एसएसपी ने जब संतोख गिल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, शुक्रवार को वह किसी काम से अपनी कार में सवार होकर तरनतारन जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने उन्हें धमकाया कि, वह उन्हें इस दीवाली से पहले जान से मार देगा। यही नहीं उसने कहा कि, वह उन्हें गोली नहीं मारेगा बल्कि दिल के टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। 

संतोख पर पहले भी हो चुका है हमला

संतोख सिंह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। इससे पहले भी संतोख सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका है। साल 2021 में संतोख ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। 25 दिसंबर को संतोख पर दो अनजान शख्स ने हमला किया था। इन लोगों ने संतोख पर गोली से हमला किया था। दोनों शख्स बाइक पर आए थे। ब्यास और लुधियाना के बीच जंडियाला गुरू के पास हुए इस हमले में संतोख बाल-बाल बचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोख सिंह के बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाया था, जिसके बाद हमलावर भाग गए थे। बॉडीगार्ड ने हमलावर पर ईंटें फेंकी थीं। 

 इससे पहले इन शख्सियतों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
  
बड़ी शख्सियतों को जान से मारने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई में पहले अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं इसके बाद अभिनेत्री कटरीना कैफ, विक्की कौशल,  स्वरा भास्कर, करण जौहर, मनु पंजाबी को भी जान से मारने की धमकी मिली थी।  
 

Created On :   8 Oct 2022 8:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story