श्रुति हासन ने खुद को कहा बेकार महिला
![Shruti Haasan called herself a useless woman Shruti Haasan called herself a useless woman](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/05/shruti-haasan-called-herself-a-useless-woman_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |25 May 2020 7:30 AM GMT
श्रुति हासन ने खुद को कहा बेकार महिला
मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन खुद को बेकार महिला कहती हैं।
श्रुति ने जिमवियर में अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा की है।
अभिनेत्री ने तस्वीर पर लिखा है, मैंने आज सिर्फ एक घंटे के वर्कआउट के अलावा कुछ नहीं किया है, बेकार महिला।
अभिनेत्री ने हाल ही में साफ-सफाई करते हुए दिन बिताया था और उसी सफाई के बीच उन्होंने डांस के लिए भी कुछ समय भी निकाला था।
इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो में वह काले रंग के टैंक टॉप में और नीले रंग के रबर ग्लोव्स पहने नजर आई थीं।
क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, आज मेगा क्लीन डे है, लेकिन मैं हमेशा डांस करने के लिए थोड़ा समय निकाल लेती हूं।
Created On :   25 May 2020 1:00 PM GMT
Tags
Next Story