TV SHOW: डॉ. रिद्धिमा से माया तक का सफर, तलाक के बाद कुछ ऐसा था जेनिफर का हाल

Some unheard things related to the life of Jennifer Winget, broken after divorce
TV SHOW: डॉ. रिद्धिमा से माया तक का सफर, तलाक के बाद कुछ ऐसा था जेनिफर का हाल
TV SHOW: डॉ. रिद्धिमा से माया तक का सफर, तलाक के बाद कुछ ऐसा था जेनिफर का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जेनिफर विंगेट टीवी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी जेनिफर ने अपने अभिनय का परिचय दिया है। आइए जानते हैं टीवी की दुनिया में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जेनिफर के दिल पर आखिर कौन राज करता है?

सीरियल "क्या होगा निम्मो का" से जेनिफर ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि इस शो से जेनिफर को सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने संगम, कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल में काम किया, लेकिन जेनिफर को वो मुकाम नहीं मिला जिसके लिए उन्होंने 12 साल की उम्र से कड़ी मेहनत की थी। साल 2013 में आई सीरियल "सरस्वती चन्द्र" जेनिफर के करियर का ब्रेक साबिक हुआ। इस शो से जेनिफर ने वो सफलता हासिल की जिसके लिए उन्होंने 10 साल इंतजार किया था। इस शो में कुमुद के किरदार में जेनिफर को काफी पसंद किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: पर्दे पर दिखेगा परवीन बाबी के जिन्दगी का सच, बायोपिक में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

इसके बाद जेनिफर ने सीरियल "बेहद" में नेगेटिव रोल के साथ धूम मचाई। उनके इस किरदार को इतनी सराहना मिली कि उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। इस शो में जेनिफर ने माया के किरदार में प्यार की सारी हदें पार कर दी। कई दर्शक माया के किरदार को सच मानकर जेनिफर को पागल समझने लगे थे। हालांकि स्टार्स के लिए नेगेटिव कमेंट्स भी वरदान साबित होता है। 

शो बेहद के बाद जेनिफर ने सीरियल "बेपनाह" में जोया सिद्दीकी का किरदार निभाया। उनके इस किरदार को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। जेनिफर ने इस शो में एक शांत सुशील सी महिला का किरदार निभाया था। हालांकि ये शो जल्द ही बंद हो गया।

शो बेहद में माया के किरदार में जेनिफर का पागलपन दर्शकों को इतना भाया कि वो शो के दूसरे सीजन का इंतजार करने लगे। दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए जेनिफर एक बार फिर माया के किरदार में बेहद-2 के साथ लौटीं हैं। जेनिफर सीजन-2 में भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही हैं। इस सीजन में एक तरफा प्यार से हटकर माया किसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेते नजर आ रही हैं। 

यह खबर भी पढ़े: बंदरों से की अंग्रेजी में बात, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हुई ट्रोल

बेहद-2 से जुड़ी रोचक बातें
शो "बेहद 2" अपने प्रीमियर से ही काफी चर्चाएं बटोर रहा है। इसके पिछले सीजन की तरह ही इस शो के ताजा सीजन को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बेहद-2 अपने भव्य सेट्स और किरदारों के शानदार प्रजेंटेशन के चलते चर्चा का विषय बन गया है। शो के दूसरे सीजन में माया का लुक दर्शकों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। शो में जेनिफर ने एक सीक्वेंस के लिए 68,000 रुपयों का दुपट्टा पहना है। यह दुपट्टा विशेष रूप से सिर्फ और सिर्फ माया के लिए बनवाया गया है। इस दुपट्टे में चांदी के धागों से कारीगरी की गई है। इसे बनाने के लिए 48 घंटों और 3 कारीगरों की मेहनत लगी है।

इन बॉलीवुड फिल्मों में किया है काम
जेनिफर ने टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म "अकेले हम अकेले तुम, राजा की आएगी बारात, राजा को रानी से प्यार हो गया और कुछ ना कहो" जैसी फिल्मों में काम किया है। 

जेनिफर के दिलों पर है किसका राज?
जेनिफर का नाम इन दिनों टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। हर्षद और जेनिफर कई सालों से दोस्त हैं, लेकिन उनके बीच देस्ती से बढ़कर कुछ है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें जेनिफर की टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ साल 2012 में शादी हुई था। हालांकि बाद में उनके रिश्ते में दरार आई और 2014 में उनका तलाक हो गया। जेनिफर से तलाक के बाद करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बीपाशा बासू से शादी की है।


 

Created On :   30 Jan 2020 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story