सोना महापात्रा ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया

Sona Mahapatra reacts to Nikita Tomars murder
सोना महापात्रा ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया
सोना महापात्रा ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया
हाईलाइट
  • सोना महापात्रा ने निकिता तोमर की हत्या पर दी प्रतिक्रिया

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका सोना महापात्रा ने हरियाणा में एक कॉलेज की छात्रा निकिता तोमर की गोली मारकर हत्या करने की चौंकाने वाली घटना पर गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है।

छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तौसीफ उसे महीनों से परेशान कर रहा था, जिसे उसने गोली मार दी और निकिता ने दम तोड़ दिया। इस पर सोना ने अपने सत्यापित अकाउंट से ट्वीट किया, हर कोई जो महिलाओं से ऐसी प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहता रहता है, पुलिस में शिकायत दर्ज कराओ, उन्हें शर्मिदा करो, कृपया नोट कर लीजिए। निकिता तोमर ने वह सब किया। क्या इससे उसे मदद मिली?

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, स्वरा भास्कर, उर्मिला मांतोडकर, मीरा चोपड़ा, पायल घोष और कुछ अन्य लोगों ने भी इस घटना पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

अभिनेता रणवीर शौरी और गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

एकेके/आरएचए

Created On :   29 Oct 2020 5:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story