शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

Sonakshi Sinha broke her silence on the news of marriage with Zaheer Iqbal , replied in this way
शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कुछ इस अंदाज में दिया जवाब
सोनाक्षी-जहीर की शादी शादी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी की खबरें आए दिनों मीडिया में सुर्खियां बटोरती रहती है। कपल को कई बार साथ में डिनर डेट एन्जॉय करते देखा गया है, इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर कई क्यूट पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने का सोच रहे हैं।

शादी पर सोनाक्षी का रिएक्शन 
दबंग की एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को देखते हुए रिएक्ट किया है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर किया है जिसमें वो लिप सिंक करते हुए कहती हैं- अच्छा लगता है मुझे, बहुत मजा आता है, इसके कैप्शन में लिखा है, " प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है, तो प्लीज मुझे भी बता दो"। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की फिल्म के डायलॉग पर लिप-सिंक किया है, जिसे देखने के बाद फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। इसे देखने के बाद जहीर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हंसने वाले इमोजीस के साछ रिएक्ट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जहीर ने जाहिर किया अपना प्यार
हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी, इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सोंजज थैंक्यू फॉर नॉट किलिंग मी आई लव यू हियर टू मोर फूड, फ्लाइट्स, लव और लाफ्टर।"सोनाक्षी ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "थांकक्क उउ...लव यूउ...अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।"

वर्क फ्रंट की बात करे तो, यह जोड़ी अगली फिल्म "डबल एक्सएल" में दिखाई देगी। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
 

Created On :   8 Jun 2022 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story