सोनम की बारात का स्वागत कुछ इस अंदाज में करेगा कपूर खानदान, देखें वीडियो

सोनम की बारात का स्वागत कुछ इस अंदाज में करेगा कपूर खानदान, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनिल कपूर की लाडली बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां सोनम शॉपिंग में बिजी हैं वहीं उनकी फैमिली शादी की तैयारी में जुटी है। पूरी कपूर फैमिली एंड फ्रेंड्स सोनम की शादी की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई। इसका अंदाजा आप इन सभी की डांस प्रैक्टिस से लगा सकते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिमसें कपूर फैमिली एंड फ्रेंड्स इस वीडियों में डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें ये सभी बारी-बारी से डांस प्रैक्टिस के लिए पहुंच रहे हैं। 

कुछ अलग अंदाज से शादी करने के लिए सोनम ने अपने परिवार वालों को भी हिस्सा बनाया है। सोनम का परिवार शादी में बारातियों का स्वागत कुछ अलग ढंग से करने वाला है। इसका एक वीडियो लीक हो गया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में देखा गया कि सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर और मशहूर एक्टर वरुण धवन के साथ बैठे हुए हैं। सोनम इनसे बात करने में बिजी दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनके दोस्त और परिवार के लोग बारातियों के स्वागत के लिए सलमान खान की फिल्म "टाइगर जिंदा है" का गाना "स्वैग से स्वागत" चुना है। इस गाने पर सभी लोग डांस प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी जब अहूजा परिवार अपनी बारात लेकर सोनम के जरिए पहुंचेगा तो वहां ये सरप्राइज देखने को मिलने वाला है जोकि कपूर खानदान "स्वैग से स्वागत" गाने से स्वागत करेंगे।

प्री वेडिंग बैश के लिए सितारों का लगा जमावड़ा

सोनम के करीबी दोस्तों में वरुण धवन भी शामिल हैं, इसलिए देखा गया कि शादी से पहले ही वो घर में मौजूद हैं। उनके अलावा चाचा संजय कपूर, उनकी पत्नी महीप कपूर, जैकलिन फर्नांडिज, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, मसाबा मन्तेना, अंशुला कपूर आदि कई स्टार्स प्री वेडिंग बैश के लिए इकठ्ठे हुए। सोनम के पिता अनिल कपूर इस शादी से काफी खुश हैं और बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा , ""कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है. शादी आठ मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।"

Created On :   5 May 2018 6:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story