#SonamWedsAnand : संगीत में पापा अनिल ने जमाई महफिल, करण और शिल्पा ने भी खूब लगाए ठुमके

#SonamWedsAnand : संगीत में पापा अनिल ने जमाई महफिल, करण और शिल्पा ने भी खूब लगाए ठुमके

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मंगलवार को एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेंगी। पिछले दो दिनो से कपूर खानदान और बॉलीवुड के कई सितारे सोनम की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। वहीं सोनम की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में सितारों ने जमकर धमाल किया। रविवार को मेहंदी सेरेमनी अनिल कपूर के घर और सोमवार को संगीत सेरमनी सेनटेक BKC में धूमधाम से मनाई गई। सोनम के संगीत में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। संगीत सेरेमनी थी और डांस ना ऐसा तो हो नहीं सकता। सोनम के संगीत में पापा अनिल कपूर ने रौनक जमा रखी थी और उसमें चार-चांद लगा रहे थे करण जौहर। चाचा संजय कपूर ने भी डांस किया। संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। 

इन वीडियोज में कई फिल्मी स्टार्स और परिवार के करीबी मेहमान डांस करते और जश्न मनाते नजर आए। पापा अनिल कपूर ने खुद भी खूब डांस किया और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी खूब नचाया। वहीं करण जौहर को अपने सिग्नेचर स्टेप्स करते देखा जा सकता है। 

राजकुमारी की तरह सजी सोनम

संगीत में कपूर खानदान गोल्डन और वॉइट कलर रॉयल नजर आ रहा है। वहीं दूल्हे बने आनंद भी संगीत के लिए गोल्डन कुर्ते में कहर ढा रहे थे तो सोनम राजकुमारी की तरह दिखीं। सोनम ने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी का लहंगा पहना था। वो भी लहंगा गोल्डन और व्हाइट कलर का है। सोनम ने लहंगे के साथ नेकलेस, झुमके, मांगटीका और कड़ा पहनी हुई नजर आ रही है। सोनम और आनंद ने संगीत सेरेमनी जम कर डांस किया। 

वहीं सभी सितारे यहां पेस्टल कलर में नजर आ रहे थे। पेस्टल पिंक, पीच, व्हाइट और ऑफ व्हाइट, बावजूद इसके सभी एक दूसरे से जुदा ही लग रहे थे।

सेरेमनी में परिवार से बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी, अर्जुन और अनशुला और संजय कपूर मौजूद दिखे। इसके अलावा करीबियों में शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, रेखा, रानी मुखर्जी, कटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस नजर आए।

अंशुला, जाह्नवी और खुशी व्हाइट कलर का लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों बहनें एक दूसरे का हाथ थामें हुए तस्वीरें खिंचवाती हुई नजर आईं। तीनों बहनें अंशुला, जाह्नवी और खुशी वहाइट ड्रैस पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसी दौरान जैकलीन फर्निंडज भी सिल्वर आउटफिट मस्ती करते हुए  नजर आईं। अनिल कपूर और संजय भी सफेद परिधान में नजर आए।

मेहंदी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी शामिल हुई।

पार्टी में सोनम के साथ मसाबा ने भी खूब एंजॉय किया। इसके बाद मसाबा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। वहीं सोनम अपनी फ्रेंड जैकलीन के साथ भी काफी एंजॉय करती नजर आई। 

बता दें 8 मई यानी आज रात सोनम-आनंद आहूजा से शादी कर अपने रिश्ते को नया आयाम देंगी। सारा देश उन्हें बधाइयां और दुआएं दे रहा है। सोनम को जगह-जगह से कई तोहफे भी मिल रहे हैं।

Created On :   8 May 2018 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story