जन्मदिन से पहले मुंबई में अपने घर पहुंचीं सोनम

Sonam reached her home in Mumbai before her birthday
जन्मदिन से पहले मुंबई में अपने घर पहुंचीं सोनम
जन्मदिन से पहले मुंबई में अपने घर पहुंचीं सोनम

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। लॉकडाउन के दो महीने दिल्ली में अपने ससुराल में बिताने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा आज मुंबई ्रपहुंच गई हैं।

नौ जून को अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सोनम मुंबई पहुंची हैं। अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जिसमें उन्हें घर पर अपनी बहन के साथ वक्त बिताते देखा जा सकता है।

सोनम एक तस्वीर में रिया के साथ पोज देती नजर आईं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अपनी बहन के पास लौटी हूं। धन्यवाद मेरे असाधारण पति।

एक दिन पहले अभिनेत्री ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही उड़ान भरने वाली हैं।

सोनम ने लिखा था, मेरे सारे बैग पैक हो चुके हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं..कहीं भी..यहीं कहीं..मैं यात्रा को मिस कर रही हूं।

Created On :   8 Jun 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story