पॉप स्टार सुली का 25 साल की उम्र में निधन, अज्ञात कारणों से हुई मौत

South Koreas Famous Pop Star Sulli Died In The Age Of 25
पॉप स्टार सुली का 25 साल की उम्र में निधन, अज्ञात कारणों से हुई मौत
पॉप स्टार सुली का 25 साल की उम्र में निधन, अज्ञात कारणों से हुई मौत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दक्षिण कोरिया की मशहूर पॉप स्टार सुली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, 25 वर्षीय एक्ट्रेस को उनके घर में मृत पाया गया। इस बात की जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। ​रिपोर्ट के अनुसार सुली के मैनेजर ने उन्हें घर पर मृत पाया। हालांकि उनकी मौत क्यों हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। 

बैंड एफ (एक्स) की सदस्य रह चुकी स्टार का असली नाम चोई जिन-री है। उसके इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स हैं। अपने एक्टिंग करियर में ध्यान लगाने के लिए उन्होंने 2015 में बैंड छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन मिल रही अभद्र टिप्पणियों के चलते सुली ने अपने के-पॉप वर्क से दूरी बना ली थी। बता दें कि सुली के-पॉप स्टार जोंघ्युन की अच्छी दोस्त थीं। वो 2017 में उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थीं।

बता दें सुली ने साल 2005 में काम करना शुरु कर दिया था। वे साल 2014 मं फैशन किंग और साल 2017 में रियल फिल्मों में भी नजर आई थीं। सुली ने 2012 में टेलीविजन शो टू द ब्यूटीफुल यू में अपनी भूमिका के लिए न्यू स्टार अवॉर्ड भी जीता था। उनकी मौत के कारणों के पीछे कहा जा रहा है कि वे पैनिक डिसआर्डर से जूझ रही थीं। उन्होंने एक रिएलिटी शो में इस बारे में बात की थी। 

Created On :   15 Oct 2019 9:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story