सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह फिर दिखे एक साथ, गाना रिलीज होते ही छाया, खेसारी से अपने संबंध को लेकर ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस ?

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह फिर दिखे एक साथ, गाना रिलीज होते ही छाया, खेसारी से अपने संबंध को लेकर ये क्या बोल गईं एक्ट्रेस ?

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के बीच फिल्मों और गानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। यह सुपरस्टार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए धमाका करते रहते हैं। सुपरस्टार की पहचान ट्रेंडिंग स्टार से की जाती है। जिसकी वजह उनके गाने हैं। दरअसल, भोजपुरी अभिनेता का जब भी कोई गाना यूट्यूब पर रिलीज होता है, तो उस गाने को कुछ ही घंटो में लाखों व्यूज मिल जाते हैं और गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगता है। जो इस भोजपुरी कलाकार की लोकप्रियता को दिखाता है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह ट्रेंडिंग स्टार ने अपना नया गाना "उधार धनिया" रिलीज किया। गाने में उनके साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं।  जिसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

दोनों की जोड़ी है हिट

खेसारी लाल के इस नए गाने में उनके साथ भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों स्टार्स की केमेस्ट्री जबरदस्त देखने को मिल रही है। वहीं साड़ी में यामिनी बेहद प्यारी लग रही हैं। खेसारी लाल यादव के साथ इन दिनों यामिनी सिंह को काफी देखा जा रहा है। हाल ही में सुपरस्टार के साथ इनके कई सुपरहिट गानें रिलीज हुए हैं। जिसके बाद से खेसारी लाल यादव और यामिनी के रिलेशनशिप में होने की खबरे सामने आई हैं। अब इन खबरों के बीच एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान  खेसारी से अपने संबंधो को लेकर बेबाकी से जवाब भी दिया। 

फैंस ने किया तारीफ

सुपरस्टार का गाना रिलीज हुए महज कुछ ही घंटे हुए है कि इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाना "उधार धनिया" को यूट्यूब  चैनल ब्लू बिट भोजपुरी पर रिलीज किया है। जिसके पांच घंटे के अंदर ही करीब चार लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं इस गाने को एक लाख से ज्यादा लाईक्स मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ निशा सिंह ने गाया है। इन दोनों सिंगर्स की जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। अपने चहेते स्टार के लिए फैंस यूट्यूब के कमेंट्स सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सचिन नाम के यूजर ने दिल के इमोजिंग से साथ लिखा कि "हमें गर्व होता है कि हम बिहारी हैं जहां पर एक गायक है जो पूरे भारत को खुश रखता है, आप पर हमें गर्व है खेसारी भईया।" जबकि जितेंद्र ने लिखा कि "आज हम लोग खेसारी भईया के गाने को शाम तक ट्रेंडिंग में जरुर लायेंगे।"

खेसारी से अपने संबंधो को लेकर क्या बोली यामिनी?

एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव और अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि, लोग कहते है कि खेसारी मुझे मौका दे रहे हैं। वो जिक्र करते है कि सलमान खान को भी लोगों ने कहा कि वो कैटरीना कैफ को फिल्मों में खूब चांस दे रहे हैं। जिस पर सलमान ने कहा था कि अगर ऐसा है तो मैं अपने भाईयों को सुपरस्टार न बना देता। एक्ट्रेस ने कहा कि खेसारी लाल यादव कहते हैं कि ये आपकी मेहनत है किसी के मौके से आप सुपरस्टार नहीं बन सकते हैं। आपको अपने एक्ट के जरिए फैंस के बीच पहचान बनानी होती है।

Created On :   16 Jan 2023 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story