सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सॉन्ग "होली में चियार के" दे रहा है अच्छा मैसेज, फैंस ने अपने चहेते स्टार को बताया ग्लोबल स्टार

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सॉन्ग "होली में चियार के" दे रहा है अच्छा मैसेज, फैंस ने अपने चहेते स्टार को बताया ग्लोबल स्टार

डिजिटल डेस्क, पटना। होली का त्योहार असल में भोजपुरी सिनेमा में ही देखने को मिलता है। अभी होली आने में करीब डेढ़ महीने का समय है। जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अभी से होली मानना स्टार्ट कर चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए होली का गाना लेकर आए हैं। इस गाने पर आप अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। सुपरस्टार को इस गाने में जबरदस्त ऊर्जा से भरा देखा जा सकता है। ये गाना एक अच्छा मैसेज देने का भी काम कर रही है। खेसारी लाल यादव हर बार कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। जिसका सबूत है यह गाना। इस गाने को फैंस भी खूब पंसद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में खेसारी लाल यादव की भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं। 

अच्छा मैसेज देने का काम कर रहा है गाना

गाने के बोल "होली में चियार के" हैं। इस साल अब तक खेसारी लाल यादव दो गाने होली पर्व से जुड़े निकाल चुके हैं। गाने में उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री सपना चौहान भी नजर आ रही हैं। दोनों स्टार्स की केमेस्ट्री शानदार देखी जा सकती है। गाने में दोनों स्टार एक-दूसरे से किसी बात पर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, खेसारी गाने में दारू की डिमांड कर रहे हैं। होली में अगर दारू मिल जाए तो मजा आ जाएगा। लेकिन वहीं गाने में पत्नी बनी सपना चौहान कहती हुई नजर आ रही हैं कि, होली में दारू नहीं मिलेगा क्योंकि बिहार में जबरदस्त तरीके से पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि, बिहार में शराब पूरी तरह से बैन है। ऐसा कहा जा रहा कि इसी के तर्ज पर खेसारी ने यह गाना बनाया है ताकि, लोगों में एक अच्छा मैसेज भेजा जा सके।

गाने को मिले लाखों व्यूज

इस गाने को आज ही खेसारी लाल यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल "खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड" पर रिलीज किया गया है। जिसे महज कुछ ही घंटो में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा से लोगों ने देख लिया है। जबकि 1 लाख से अधिक लोगों ने लाईक भी किया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक को आर्या शर्मा और वीडियो का डॉयरेक्शन पवन पाल ने किया है।

फैंस ने खेसारी को बताया ग्लोबल स्टार

अपने चहेते स्टार के लिए यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में फैंस लिख रहे हैं कि, भोजपुरी में आपके जैसा कोई सिंगर नहीं है। खेसारी फैंस ऑफिशियल नाम के एक यूजर ने सुपरस्टार को ग्लोबल स्टार बताते हुए लिखा "इनके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों दिलों में राज करते हैं लव यू ग्लोबल स्टार खेसारी भैया।" जबकि यादव नाम के एक अन्य यूजर ने दिल के इमोजी के साथ लिखा "कौन-कौन मानता है कि यह जब भी गाते हैं तो दिल छू जाता है।" इसी तरह न जाने कितने फैंस ने खेसारी लाल यादव और उनकी आवाज की तारीफ कर रहे हैं।

होली का पहला गाना हुआ हिट

खेसारी लाल यादव का एक और होली सॉन्ग इससे पहले 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। जिसमें  उनके साथ अभिनेत्री पारूल यादव नजर आई थी। गाने के बोल "मुरुगिया तसली में बनी" था। इस गाने को फैंस ने काफी पंसद किया है। महज तीन दिनों के अंदर इस गाने को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में बना हुआ है। 

Created On :   27 Jan 2023 11:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story