सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस चांदनी सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, इनकी जोड़ी पहले भी दे चुकी है कई सुपरहिट सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस चांदनी सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, इनकी जोड़ी पहले भी दे चुकी है कई सुपरहिट सॉन्ग

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक और होली के सॉन्ग लेकर आए हैं। पावरस्टार का यह गाना चारों तरफ धूम मचा रहा है। फैंस इस होली के सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं। पिछले दिनों सुपरस्टार पवन सिंह के कई "होली सॉन्ग" रिलीज हो चुके हैं, जो काफी सुपरहिट साबित हुए हैं। एक बार फिर वो अपने फैंस के बीच नए गाने के साथ लौट आए हैं। अब यह नया गाना दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ है।

गाने को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

पवन सिंह के नए गाने के बोल "भाभी जी के चाट लअ" है। इस गाने को यूट्यूब चैनल "एंगल म्यूजिक ऑफिशियल चैनल" पर रिलीज किया गया है। सुपरस्टार के इस नए गाने को महज कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले हैं। बता दें कि, इस गाने को अब तक करीब 7 लाख लोगों ने देखा है। जबकि इस गाने को लाखों में लाइक्स मिल चुके हैं।  

कूल लुक में नजर आए पवन और चांदनी 

इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह भी मौजूद हैं। गाने में दोनों सुपरस्टार्स की केमेस्ट्री कमाल की देखी जा सकती है। जहां गाने में एक्ट्रेस पीली साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही है वहीं सुपरस्टार पवन सिंह जींस और टी-शर्ट में काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। साढ़ें तीन मिनट के इस गाने में दोनों सुपरस्टार्स किसी बात को लेकर एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाने में दोनों स्टार्स की नोकझोंक को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। 

फैंस ने बताया आवाज का जादूगर

बता दें कि, पवन सिंह के साथ इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है। जबकि इस गाने के म्यूजिक प्रियांशु सिंह और वीडियो का डॉयरेक्शन गोल्डी जयसवाल ने संभाला है। इसके अलावा इस गाने का कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन ने किया है। पवन सिंह के इस नए गाने को फैंस बड़ी ही चाव से सुन रहे हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में फैंस अपने चहेते सुपरस्टार के लिए खूब प्यार भरा मैसेज भी लिख रहे हैं। कुंदन कुमार नाम के एक फैन ने दिल के इमोजी बनाते हुए लिखा "उस मां को कोटी कोटी नमन है जो ऐसे पुत्र को जन्म दिया है, जिनकी आवाज को पूरी दुनिया ही पसंद करती हैं।" कुछ इसी तरह पवन सिंह नाम के एक दूसरे फैन ने लिखा "दिल को छू जाने वाला गाना और आवाज। शुक्रिया पवन सर जी, जय माता दी।"

पहले से ही जोड़ी रही है हिट

पावरस्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस देखे खातिर तरसे ईयार और नजरिया ना लागे सॉन्ग से ही पंसद करते हैं। एक बार फिर दोनों स्टार्स साथ में आकर अपने चाहने वालों के लिए होली के त्योहार पर गिफ्ट्स देने का काम किए हैं।


 

Created On :   25 Feb 2023 3:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story