सुपरस्टार रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग मचा रहा है धमाल, महज कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज, फैंस ने कहा- छा गए पांडे जी

भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग मचा रहा है धमाल, महज कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज, फैंस ने कहा- छा गए पांडे जी

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का होली सॉन्ग रिलीज हो चुका है। यह गाना रिलीज के बाद से ही दर्शकों की पहली पंसद बना हुआ है। गाने पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। गाने को कुछ ही घंटे पहले रिलीज किया गया है। रितेश के इस नए गाने को यूट्यूब के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त तरीके से पंसद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।  

कोमल के साथ केमेस्ट्री दिखी शानदार

रितेश पांडे अपने फैंस के लिए गाने रिलीज करते रहते हैं। इस बार सुपरस्टार ने होली के त्योहार को देखते हुए इस गाने को रिलीज किया है। रितेश के इस होली स्पेशल सॉन्ग के बोल "घरे सब परदेशिया अइले" है। इस गाने को रितेश पांडे और शिल्पी राज ने गया है। जबकि गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस कोमल सिंह को भी देखा जा सकता है। गाने में दोनों स्टार्स की केमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सॉन्ग पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

रिलीज होते ही गाना हुआ हिट

रितेश पांडे का यह गाना यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। अभी इस गाने को रिलीज हुए एक दिन भी नहीं हुआ हैं और इसके व्यूज लाखों में पहुंच गए हैं। रितेश पांडे के इस गाने को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि गाने को हजारों लोगों ने लाइक किया हैं।

फैंस गाने को पंसद करते हुए यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में अपने चहेते स्टार के लिए खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। भोजपुरी डेंजर इंटरटेनमेंट नाम के यूजर ने लिखा "रितेश भैया आप जब गाते हैं तो दिल को छू जाता है आपकी आवाज में जादू हैं।" सचिन नाम के अन्य यूजर ने लिखा, "बिना किसी अश्लीलता के सुपर म्यूजिक बेहतरीन आवाज, बेहतरीन अभिनेता और गायक। छा गए पांडे जी।" 

Created On :   3 Feb 2023 4:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story