- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
सोन चिरैया का पोस्टर रिलीज, डकैत लुक में नजर आए सुशांत सिंह राजपूत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सोन चिरैया' का पहला पोस्टर लुक रिलीज कर दिया है। इसे फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस पोस्टर में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा एक साथ चंबल के बीहड़ों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। फटे कपड़ों और चेहरे पर धूल के साथ सब ने अलग-अलग दिशा में बंदूक तान रखी है। पोस्टर में टैगलाईन भी लिखी है कि "बैरी बेईमान, बागी सावधान"। पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है सोन चिरैया।
Sushant Singh Rajput, Bhumi Pednekar, Manoj Bajpayee, Ranveer Shorey and Ashutosh Rana... First look poster of #Sonchiriya... Produced by Ronnie Screwvala... Directed by Abhishek Chaubey... 8 Feb 2019 release. pic.twitter.com/1dvZzFpf0P
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2018
चंबल के बीहड़ों और डाकुओं की लाइफ पर बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत डकैत की भूमिका में हैं जिसके लिए उन्होंने अपने लुक के साथ खासा प्रयोग किया है। पोस्टर में भी ये साफ नजर आ रहा है। भूमि पेडनेकर भी सुशांत के साथ फिल्म में नजर आएंगी। भूमि इस फिल्म में चंबल घाटी की एक गांव की महिला का किरदार निभाएंगी। इसके लिए उन्होंने न केवल अपने लुक को देशी किया है बल्कि चंबल की स्थानीय भाषा, बुंदेलखंडी भी सीखी है। इससे पहले भूमि को नेटफ्लिक्स की ''लस्ट स्टोरीज'' में देखा गया है।
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेई, सुशांत के साथी का एक अहम किरदार निभा रहे हैं। ऐसे रफ एंड टफ रोल करने में मनोज को पारंगत हासिल है। वो इस स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम के साथ फिल्म सत्यमेव जयते में भी नजर आएंगे। धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की सक्सेस के बाद से ही सुशांत को बॉलीवुड में एक सीरियस एक्टर के तौर पर देखा जाने लगा है। उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें केदारनाथ और हॉलीवुड फिल्म ''द फॉल्ट इ अवर स्टार्स'' का रीमेक और ड्राइव, चंदा मामा दूर के जैसी फिल्में शामिल हैं।
RSVP फिल्म्स के बैनर तले बनी सोन चिरैया के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने इससे पहले इश्किया, डेढ़ इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी मूवीज का डायरेक्शन भी किया है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है जब चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का राज था। इससे पहले चंबल के डाकुओं पर पान सिंह तोमर, डकैत और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्में भी बन चुकी हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।