"पवित्र रिश्ता 2" की शुरुआत से पहले भड़के सुशांत के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPavitraRishta2 

sushant singh rajput fans call on social media Boy cott Pavitra Rishta 2
"पवित्र रिश्ता 2" की शुरुआत से पहले भड़के सुशांत के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPavitraRishta2 
"पवित्र रिश्ता 2" की शुरुआत से पहले भड़के सुशांत के फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottPavitraRishta2 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टेलीविजन के पॉपुलर शो "पवित्र रिश्ता" का सीजन 2 एकता कपूर जल्द ही लेकर आने वाली है। अल्ट बालाजी टेली फिल्म्स ने पवित्र रिश्ता-2 की घोषणा की है। इसके पहले सीजन में सुशांत सिंह राजपूत ने "मानव" और अंकिता लोखंडे ने "अर्चना" का किरदार निभाया था। शो की वजह से दोनों के करियर की मजबूती मिली और दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया। लेकिन, पवित्र रिश्ता-2 में सुशांत की जगह मानव के किरदार में शहीर शेख लीड एक्टर होंगे और अंकिता लोखंडे ही अर्चना बनकर नजर आएंगी। जब इस बात की जानकारी सुशांत के फैंस को लगी तो वो भड़क उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर  #BoycottPavitraRishta2 लिखते हुए कहा कि, उनके लिए मानव सिर्फ सुशांत ही है।

बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब भी चल रही है। फैंस उनके लिए न्याय की मांग लगातार कर रहे है। इस बीच पवित्र रिश्ता-2 की घोषणा से SSR के फैंस काफी आहत हुए है। हालांकि, इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर "पवित्र रिश्ता 2" स्ट्रीम होने वाला है। 

इस बात की जानकारी ऑल्ट बालाजी की तरफ से देते हुए लिखा गया,"कभी-कभी सबसे सामान्य जीवन में, हमें सबसे असाधारण प्रेम कहानियां मिलती हैं। मानव और अर्चना की असाधारण प्रेम कहानी गवाह है। पवित्र रिश्ता फिर लौट रहा है। ऑल्ट बालाजी पर जल्द ही स्ट्रीमिंग।" वहीं सोशल मीडिया पर सीजन2 को लेकर कई फैंस ने अपने पोस्ट के साथ Our Manav Only Sushant लिखा है। 
 

 

Created On :   13 July 2021 3:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story