आम्रपाली की फिल्म "विद्या" का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने पूछा निरहुआ जी रिटायर हो गए क्या? 

The first look of Amrapalis film Vidya came out in front, fans asked did Nirhua ji retire?
आम्रपाली की फिल्म "विद्या" का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने पूछा निरहुआ जी रिटायर हो गए क्या? 
अहम भूमिका में दिखाई देगी एक्ट्रेस आम्रपाली की फिल्म "विद्या" का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस ने पूछा निरहुआ जी रिटायर हो गए क्या? 

डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपूरी फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुखिर्यों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी आने वाली फिल्म "विद्या" का पोस्टर शेयर किया। जिसमे वह हल्की मुस्कान के साथ रिक्शा चलाती हुई नजर आ रही हैं। पोस्टर को देखने का बाद साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि आम्रपाली का किरदार फिल्म में रिक्शावाली का होने वाला है। आम्रपाली के पोस्टर में ऐसा लुक देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की इस गेटअप को फैंस दिनेश लाल यादव उर्फ (निरहुआ) से जोड़ कर देख रहे हैं। बिना किसी मेकअप के आम्रपाली दुबे ने इस पोस्टर के जरिए अपने चाहने वालों के दिल में एकबार फिर से जगह बना लिया है।


चर्चा में है आम्रपाली का "लुक"
फिल्म का फर्स्ट लुक जैसे ही समाने आया हर तरफ आम्रपाली दुबे की चर्चा होनी लगी। पोस्टर में साफ देखा जा रहा है की एक्ट्रेस कैसे खिलखिलाते हुए रिक्शा को चलाते हुए नजर आ रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस आम्रपाली कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देगी। फैंस को इस पोस्टर में आम्रपाली का साधारण पोशाक दिवाना बना रहा है,इसमें वह एक आम लड़की की तरह ही दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म आम्रपाली की और फिल्मों से अलग होने वाली है, क्योंकि पोस्टर में साफ देखा जा सकता है इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। 

फैंस को भा रहे हैं "विद्या" का लुक

फैंस को आम्रपाली की यह लुक काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस उनकी पोस्ट पर कमेंट्स कर आम्रपाली को बधाई दे रहे हैं। कुछ फैंस तो शेरो-शायरी में एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने चुटकी लेते हुए आम्रपाली से पूछा की "आप कब निरहुआ बन गई"? इसी तरह राज कुमार नाम के एक और फैंस ने पूछा "निरहुआ जी रिटायर हो गए क्या? की आप आ रहे हो रिक्शा लेकर"। बता दे फैंस तो इस पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दे ही रहे हैं। साथ ही साथ भोजपूरी के पॉपुलर देव सिंह, आदित्य ओझा जैसे स्टार ने भी पोस्टर की तारीफ की है। बता दे इस फिल्म का टाइटल "विद्या" है। जिसमें एक्ट्रेस को विद्या नाम की लड़की का किरदार को निभाते हुए देखा जाएगा। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dubey Aamrapali

Created On :   18 Oct 2022 2:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story