यह 5 सेलेब्स पहली बार मनाएंगे करवा चौथ का पर्व, जानिए कैसी है तैयारी

These 5 celebs who will celebrate Karwa Chauth for the first time
यह 5 सेलेब्स पहली बार मनाएंगे करवा चौथ का पर्व, जानिए कैसी है तैयारी
करवा चौथ 2021 यह 5 सेलेब्स पहली बार मनाएंगे करवा चौथ का पर्व, जानिए कैसी है तैयारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करवाचौथ का व्रत बॉलीवुड हस्तियों के लिए भी बेहद खास है। सितारे या उनकी फैमिली जितना जोर शोर से शादी समारोह करते हैं करवाचौथ का व्रत भी उतने ही खूबसूरत अंदाज में मनाते हैं।  इस बार बॉलीवुड फैमिली से जुड़े तकरीबन पांच परिवार हैं जो पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगे। कौन है वो चलिए जानते हैं। और क्या है इस दिन के लिए उनकी तैयारी इस पर भी डालते हैं एक नजर।

नताशा दलाल
डिजाइनर नताशा दलाल और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 24 जनवरी, 2021 को शादी की है। उनकी शादी अलीबाग में एक निजी समारोह में हुई थी। यह करवा चौथ इस नवविवाहित जोड़े के लिए पहला और खास होगा। खबर है  कि करवाचौथ को जोरशोर से मनाने की तैयारी है।

Varun Dhawan-Natasha Dalal wedding highlights, photos, videos, news | Varun  Dhawan Marriage Images and Pictures

यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम जो अपनी शादी की तस्वीरों से सुर्खियों में थी, उनके लिए भी यह पहला करवा चौथ होगा। उन्होंने 4 जून, 2021 को फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ एक निजी समारोह में शादी रचाई है। इस जोड़े का यह पहला करवा चौथ होगा। यामी ट्रेडिशनल तरीके से ही इस पर्व को मनाने की तैयारी कर रही हैं।

All the photos from Yami Gautam and Aditya Dhar's traditional Himachali  wedding | Entertainment News,The Indian Express

 दीया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से दूसरी शादी की है। 15 फरवरी, 2021 को दोनों एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। माना जा रहा है कि इस जोड़े के लिए यह पहला करवा चौथ काफी खूबसूरत होगा।

Exclusive: 12 pictures that take you inside Dia Mirza's dreamy,  eco-friendly wedding venue | Vogue India

धनश्री वर्मा 
भारतीय क्रिकेट युजुवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री के साथ 22 दिसंबर, 2020 को गुरुग्राम के एक छोटे से निजी समारोह में शादी की है। कोरियोग्राफर धनश्री के लिए यह उनका पहला करवा चौथ होगा।

5 adorable photos from Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal's wedding -

सुगंधा मिश्रा
गायिका सुगंधा मिश्रा ने इसी साल अप्रैल में पंजाब के जालंधर में डॉ. संकेत भोंसले से शादी रचाई है। यह करवा चौथ इस कपल के लिए काफी खास होगा। जिसके लिए दोनों ने जोरदार तैयारियां भी की हैं। 

Inside Sugandha Mishra-Sanket Bhosale wedding: Kapil Sharma Show actor  tells husband, 'your life, my rules'. See photo | Entertainment News,The  Indian Express


 

Created On :   22 Oct 2021 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story