बॉलीवुड की ये मशहुर अभिनेत्रियां  जिन्होंने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

These famous Bollywood actresses who did not get married after divorce
बॉलीवुड की ये मशहुर अभिनेत्रियां  जिन्होंने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
मनोरंजन बॉलीवुड की ये मशहुर अभिनेत्रियां  जिन्होंने तलाक के बाद नहीं की दूसरी शादी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म जगत में शुरु से ही शादी, अफेयरस, तलाक की बाते आम रहीं हैं। कब कौन अभिनेत्री अभिनेता का नाम चर्चा में आ जाए। कब किसका रिश्ता टुट जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं फिल्मों के दौरान कई कलाकारों को प्यार हो जाता है बात शादी तक पहुंच जाती है। लेकिन शादी के बाद उनका रिश्ता आगे नही बढ़ पाता है। ऐसे में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो दोबारा रिलेश्न में आ जाते हैं। ऐसे में शादी के बाद भी अफेयर और फिर बिना तलाक के दूसरी शादी करना भी आम बात है। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारें में  जिन्होंने तलाक के बाद भी अभी तक दूसरी शादी नहीं की है।  

करिश्मा कपूर

कपूर खान दान की बेटी करिश्मा 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। करिश्मा ने 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। लकिन शादी के 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। वहीं सजय कपूर ने तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली लेकिन करिश्मा ने अभी तक शादी नहीं की हैं। 

Karishma Kapoor Believes In Numerology, Know Interesting Facts Abouts Karishma  Kapoor | Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर न्यूमेरोलॉजी में रखती हैं  यकीन, जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी ...

अमृता सिंह
अमृता सिंह अपने दौर की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल थीं। अमृता ने सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। 13 साल बाद अमृता और सैफ ने अपने रास्ते अलग कर लिए। सैफ ने करीना से शादी कर ली लेकिन अमृता ने आज तक दूसरा हमसफर नहीं चुना। अमृता सिंह अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अमृता सिंह की तरह ही एक्टिंग में अपना लोहा मनवा रही हैं। 

Amrita Singh Special: अपनी डेब्यू फिल्म से पर्दे पर छा गई थीं अमृता सिंह,  सैफ संग शादी के बाद ऐसे बदल गई थी जिंदगी, Amrita Singh was on screen with  her debut

 

मनीषा कोइराला
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में मनीषा कोइराला का नाम भी शामिल है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। मनीषा ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। शादी को दो साल ही उनका तलाक हो गया था। जिसके  बाद मनीषा ने अब तक शादी नहीं की है।

मनीषा कोइराला को हुई हल्की खांसी, करवाया कोरोना टेस्ट तो आई यह रिपोर्ट -  after-little-cough-manisha-koirala-did-coronavirus-test - Nari Punjab Kesari

पूजा भट्ट
महेश  भट्ट की बेटी  पूजा भट्ट भी अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पुजा एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। एक्ट्रेस की शादी मनीष मखीजा से हुई थी। इस शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रिश्ता टूटने के बाद पूजा डिप्रेशन में चली गई थीं और उन्होंने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया था। वहीं तलाक को बाद पुजा ने अब तक शादी नहीं की है। 
 

Pooja Bhatt on Sadak 2: 'It made Mukesh Bhatt very rich, I don't think he  sees it as a failure'

जेनिफर विंगेट
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर के साथ 2012 में शादी लव मेरिज की थी।  शादी के कुछ वक्त बाद ही जेनिफर को ये महसूस हो गया कि उनका फैसला बिल्कुल गलत था। शादी के 8 साल बाद दोनो अलग हो गए। उसके बाद से जेनिफर विंगेट ने अभी तक शादी नहीं की है।  

Tv Actress Jennifer Winget First Salary Unknown Facts Know All Details Here  | Jennifer Winget हैं टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, पहली सैलरी जान रह  जाएंगे आप हैरान

Created On :   19 Oct 2022 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story