भोजपुरी सिनेमा की ये चार हसीनाएं हीरो को पछाड़ खुद ही गुंडों की करती हैं धुलाई, एक का नाम सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा

These four beauties of Bhojpuri cinema beat the hero and wash the goons themselves
भोजपुरी सिनेमा की ये चार हसीनाएं हीरो को पछाड़ खुद ही गुंडों की करती हैं धुलाई, एक का नाम सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा
फाइटर हिरोइन्स भोजपुरी सिनेमा की ये चार हसीनाएं हीरो को पछाड़ खुद ही गुंडों की करती हैं धुलाई, एक का नाम सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ा

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेस अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने में हमेशा से ही कामयाब रही हैं। लेकिन अपनी मासूम और कातिल अदाओं के अलावा वो फिल्मों में अपनी एक्शन सीन्स को बड़ी निडरता से करने के लिए भी जानी जाती हैं। जिनका एक्शन देखकर विलेन भी थराथरा जाता है। तो चलिए भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों से मिलाते हैं जिन्हें फैंस ने पर्दे पर रोमांस के साथ-साथ एक्शन सीन्स में भी खूब पंसद किया है और आज ये एक्ट्रेसेस लाखों लोगों की दिलों की धड़कन हैं?

रानी चटर्जी

ABP News

इस लिस्ट में सबसे पहले भोजपुरी सिनेमा की एक्शन क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी हैं। जिनकी मासूमियत के साथ-साथ एक्शन सीन्स भी काफी पॉपुलर हैं। रानी को अधिकांश फिल्मों में गुंडो से लड़ते देखा गया है। रानी चटर्जी एक बेहतर एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही उन्हें एक्शन मास्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। रानी के एक्शन सीन्स को फिल्म "रानी बनल ज्वाला" में सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। रानी की यह दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। जिसने रिलीज होते ही थिएटर्स में धमाल मचा दिया था। 

अक्षरा सिंह

Akshara Singh News in Hindi: Akshay Kumar News, Photos, Videos, Biography,  Celebrity name in hindi न्यूज़

इस लिस्ट में दूसरा सबसे बड़ा नाम सोशल मीडिया सेंसेशन अक्षरा सिंह का है। जिनकी बुलंद आवाज से फिल्म के विलेन की रूह कांप जाती है। अक्षरा के लिए कहा जाता है कि, डॉयरेक्टर्स अगर कोई एक्शन फिल्म बना रहे हैं तो उनकी पहली प्रायोरिटी अक्षरा सिंह ही होती हैं। अक्षरा की जोड़ी पावरस्टार पवन सिंह के साथ खूब पंसद की गई है। इन दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म 'कलियां', जिनमें अक्षरा ने अपनी बेबाक और लड़ाकू अंदाज से सबका दिल जीतने में कामयाब रही थी। 

पूनम दूबे

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे की Interesting बातें!

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस पूनम पांडे बोल्ड और एक्शन सीन्स करने के लिए जानी जाती हैं। आज इनके लाखों दिवानें हैं। इनकी जोड़ी सबसे ज्यादा रवि किशन के साथ पंसद की गई है। हालांकि, अब इनको फिल्मों में कम ही देखा जाता है। इनकी एक्शन फिल्म की बात करें तो वो मोहब्ब्ते, बाबा रंगील, मिशन बनारस और सईयां धनवान बा जैसे कई एक्शन हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच छा गईं।

यामिनी सिंह 

Yamini Singh height is more than badminton player PV Sindhu and Bhojpuri  actress wreaks havoc in saree Bhojpuri Mogi - बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu से  भी ज्यादा है Yamini Singh की हाइट,

भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अपने गानों और फिल्मों की वजह से एक्ट्रेस यामिनी सिंह खूब लाइम लाइट में बनी हुई हैं। इनकी जोड़ी सुपरस्टार और ट्रेंडिंग स्टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के साथ खूब पसंद किया जाता है। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फैंस इतना प्यार दे रहें हैं कि दोनों कुछ ही महीनों में दर्जनों गानों में एक साथ दिख चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ही अपने रिलेशन को लेकर पहले ही इनकार कर चुके हैं। यामिनी की एक्शन फिल्मों में पत्थर के सनम और प्रेम गीत हैं। जिनमें वो गुंडों की जबरदस्त धुलाई करती हुई नजर आई थीं। 


 

Created On :   15 April 2023 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story