बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ हुईं लॉन्च, रातों रात बनी बड़ी स्टार, बॉलीवुड में हुई हिट लेकिन भोजपुरी में नहीं जमा सिक्का, उल्टे पैर वापस लौटीं ये हसीनाएं

These three actresses, who proved their acting skills with superstar Salman Khan
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ हुईं लॉन्च, रातों रात बनी बड़ी स्टार, बॉलीवुड में हुई हिट लेकिन भोजपुरी में नहीं जमा सिक्का, उल्टे पैर वापस लौटीं ये हसीनाएं
हिट से फ्लॉप बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ हुईं लॉन्च, रातों रात बनी बड़ी स्टार, बॉलीवुड में हुई हिट लेकिन भोजपुरी में नहीं जमा सिक्का, उल्टे पैर वापस लौटीं ये हसीनाएं

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा का विस्तार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। खास करके इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की बात करें तो इनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लगते जा रहे हैं। कुछ सालों पहले बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने भी इस इंडस्ट्री में काम किया था, जिन्होंने काफी सुर्खियों बटोरी भी थी। हालांकि, हिंदी सिनेमा की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी रही हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना लक तो अजमाया लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। 

आपको जान कर हैरानी होगी की बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ ये तमाम एक्ट्रेसेस काम कर चुकी हैं और अपनी अदाकारी से हिंदी बेल्ट के दर्शकों के दिलो पर वर्षों तक राज किया है फिर भी वह अपना जलवा दिखा भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों के बीच जगह नहीं बना पाईं।

भाग्य श्री

इस लिस्ट में सबसे पहले भाग्य श्री का नाम आता है। जिन्होंने फिल्म "मैंने प्यार किया" से बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातों रात वह सुपरस्टार बन गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया जाता है कि इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उनके चाहने वाले घर मिलने चले आते थे। भाग्य श्री के साथ इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आए थे। जिनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। लेकिन बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद भाग्य श्री ने भोजपुरी सिनेमा का रूख किया लेकिन उनकी सादगी और खूबसूरती भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों को कुछ खास पंसद नहीं आया था।

खबरों की मानें तो, मनोज तिवारी के साथ डेब्यू करने वाली भाग्य श्री ने शादी करके अपने करियर को विराम लगा दिया था। मनोज तिवारी के साथ उन्हें फिल्म 'जनम जनम के साथ' और 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' में देखा गया था। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि भाग्य श्री ने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है। 

भूमिका चावला

फिल्म "तेरे नाम" से डेब्यू करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला भी भोजपुरी सिनेमा में अपना लक अजमा चुकी हैं। तेरे नाम में अपनी सादगी से सबको दीवाना बनाने वाली भूमिका भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थीं। उनकी भोजपुरी डेब्यू फिल्म "गंगोत्री" रही थी लेकिन पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। जिसकी वजह से उन्हें अपना कदम पीछे खींचना पड़ा था। बता दें कि, अब एक्ट्रेस पूरी तरह लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं फिलहाल वो अपने गृहस्थी में काफी खुश हैं।

नगमा

Nagma Biography in Hindi | नगमा (अभिनेत्री) जीवन परिचय | StarsUnfolded -  हिंदी

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नगमा हैं। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड समेत भोजपुरी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया लेकिन राजनीति में एंट्री लेने की वजह से उनकी फिल्मी सफर पर ब्रेक लग गया। नगमा को सबसे ज्यादा भोजपुरी सिनेमा में रवि किशन के साथ देखा और पसंद किया गया था। इन दोनों सुपरस्टार्स ने करीब 14 फिल्में साथ में की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन से सवाल पूछा गया था कि, सबसे ज्यादा आपने नगमा के साथ ही क्यों फिल्में की और भी तो कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस थी?  इस सवाल का जवाब देते हुए रवि ने कहा था कि, नगमा और मेरी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पंसद किया, जिसकी वजह से हमारी बैक टू बैक कई फिल्में सुपरहिट रही थीं। बता दें कि, रवि किशन और नगमा के बीच अफेयर की भी खबरें सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि रवि किशन खुद ही कबूल कर चुके हैं कि उन्हें नगमा का साथ अच्छा लगता था।

Created On :   4 April 2023 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story