भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार हैं ये तीन जोड़ी, फैंस बरसाते हैं जमकर प्यार, एक की जोड़ी हो चुकी है अलग

These three pairs are one of the most popular pairs of Bhojpuri cinema, fans shower fierce love on them
भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार हैं ये तीन जोड़ी, फैंस बरसाते हैं जमकर प्यार, एक की जोड़ी हो चुकी है अलग
भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में शुमार हैं ये तीन जोड़ी, फैंस बरसाते हैं जमकर प्यार, एक की जोड़ी हो चुकी है अलग
हाईलाइट
  • पावरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी रही हिट

डिजिटल डेस्क,पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स अपने फिल्मों और गानों से लोगों को इंटरटेन करते रहते हैं। जिसे फैंस भी खूब पंसद करते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी सिनेमा का एक नया क्रांतिकारी रूप देखा जा रहा है। आज कल इनके गाने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही धूम मचाने लगते हैं। हालांकि, हम आज ऐसे भोजपुरी सुपरस्टार्स की जोड़ी की बात करेंगे जिनकी कमेंस्ट्री पर्दें और रीयल लाइफ दोनों जगहों पर सुपरहिट साबित हुई है। आइए कुछ ऐसे सुपरस्टार्स की बात करते हैं जिनकी जोड़ी को फैंस ने काफी पंसद किया है। 

पावरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी रही सुपरहिट

पावरस्टार पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ रील और रियल लाइफ दोनों में ही सुपरहिट साबित हुई है। दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस ने काफी पंसद किया है। बता दें कि, दोनों सुपरस्टार एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं। इन दोनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं। हालांकि, कुछ अनबन होने की वजह से अब दोनों स्टार्स को साथ में नहीं देखा जाता है। पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी को धड़कन, सत्या, माफिया, विवाद, जैसी कई सुपरहिट मूवी में देखा गया था। फैंस ने इन दोनों स्टार्स की जोड़ी को सबसे ज्यादा "सत्या" मूवी में पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने इतने सुपरहिट साबित हुए है कि आज भी दर्शकों के जुबान पर कायम है।

पवन और उनकी दुल्हन को देखकर कैमरे के सामने अक्षरा सिंह का कुछ ऐसा रहा  रिएक्शन, देखें वीडियो

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने किया कमाल

भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक निरहुआ और आम्रपाली की भी जोड़ी है। इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं। आलम ये हैं कि इन दोनों स्टार्स ने अब तक साथ में करीब 20 फिल्में कर चुके हैं। जिनमें निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाल 2, निरहुआ चलल लंदन, बेटा, आशिक आवारा जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। दोनों स्टार्स की अफेयर की खबरें भी सामने आती रहती हैं। इन दोनों की जोड़ी पर्दे और रीयल लाइफ दोनों जगह पर हिट रही है।

वो भोजपुरी हसीनाएं, जिन्हें शादीशुदा एक्टर्स से हुआ प्यार! - Amrapali dubey  to monalisa shweta tiwari bhojpuri actress love affairs with married actors  tmovb

खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी की जोड़ी रही सुपरहिट

भोजपुरी सिनेमा के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक खेसारी लाल यादव भी हैं। इनकी जोड़ी मशहूर अदाकारा काजल राघवानी के साथ खूब हिट रही है। दोनों स्टार्स जब-जब पर्दे पर आए हैं, तब-तब धमाल मचाया है। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को फिल्म "मेहंदी लगा के रखना" से ही पंसद किया जाता हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स की चर्चित मूवी की बात करे तो दबंग आशिक, बलम जी लव यू, दुल्हिन वही जो पिया मन भावे, दिवाना 2 जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं। जिस पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। बता दें कि, यूट्यूब पर भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली फिल्म खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म "दुल्हिन वही जो पिया मन भावे" है। इस फिल्म को यूट्यूब पर अब तक 124 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इस फिल्म में एक्ट्रेस मधू शर्मा भी नजर आई थी। जो सिनेमा जगत में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के सबसे हॉट सीन्स | IWMBuzz हिन्दी

Created On :   9 Feb 2023 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story