भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार नीलकमल सिंह का ये गाना मचा रहा है धमाल, फैंस ने कहा क्या सॉन्ग है भईया

भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार नीलकमल सिंह का ये गाना मचा रहा है धमाल, फैंस ने कहा क्या सॉन्ग है भईया

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का जलवा तो चलता ही है। इसके अलावा अब इस इंडस्ट्री में नए-नए कलाकार भी आ रहे हैं और अपने गानों के जरिए लोगों को इंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इन्हीं स्टार्स में से एक नीलकमल सिंह का भी नाम है। जिन्होंने अपनी गायिकी से अपने फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। इस स्टार ने होली के त्योहार को देखते हुए एक गाने को रिलीज किया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, यह गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग के लिस्ट में भी बना हुआ है।

ट्रेडिंग में आया गाना

गाने के "बोल ई का कईला जीजा" है। भोजपुरी स्टार का यह गाना चारों तरफ धूम मचा रहा है। नीलकमल सिंह के इस नए गाने को यूट्यूब चैनल "वेब म्यूजिक" पर रिलीज किया गया है। जिसे अब तक 22 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक हजारों में लाइक्स मिल चुके हैं। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ है कि यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। नीलकमल सिंह का यह गाना यूट्यूब पर धूम मचाते हुए नंबर 25 पर ट्रेंड कर रहा है।  

इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी की उमदा कलाकार सृष्टि उत्तराखंडी भी हैं।  फैंस को इस गाने में नीलकमल सिंह और सृष्टी उत्तराखंडी के डांस मूव्स खूब भा रहे हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने ही गाया है। जबकि गाने के बोल आशुतोष ने लिखे हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह और वीडियो का डायरेक्शन पवन पाल ने संभाला है।

फैंस ने किया मजेदार कमेंट्स

होली के इस नए सॉन्ग को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में अपने चहेते स्टार के लिए ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं। रोशन नाम के एक यूजर ने लिखा "सुपर सॉन्ग।" प्रिंस नाम के एक दूसरे यूजर ने लिखा "हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में नीलकमल भईया गाते हैं तो दिल को छू लेते हैं।" इसी तरह बिगड़ल कोईरी नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा "इस गाने को सुन कर लगता है की होली आ गया वाह क्या सॉन्ग है।"

बता दें कि, नीलकमल सिंह को बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ तुलना की जाती है। इसकी मुख्य वजह उनकी अंतरगी कपड़े हैं। स्टार को फैशन आइकन के तौर पर भोजपुरी सिनेमा में जाना जाता है। इनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर छा जाते हैं। 

Created On :   24 Feb 2023 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story