भोजपुरी सिनेमा का यह गाना जल्द ही होगा 100 करोड़ व्यूज के कल्ब में शामिल, सॉन्ग ने रिलीज के कुछ ही दिन पहले बनाया था रिकॉर्ड, जानें इस गाने की इनसाइड स्टोरी

रिकॉर्ड अलर्ट भोजपुरी सिनेमा का यह गाना जल्द ही होगा 100 करोड़ व्यूज के कल्ब में शामिल, सॉन्ग ने रिलीज के कुछ ही दिन पहले बनाया था रिकॉर्ड, जानें इस गाने की इनसाइड स्टोरी

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टारों का जलवा अब किसी से छुपा नहीं है। इनके चाहने वाले दुनिया के किसी भी कोने में मिल जाएंगे। आज इस इंडस्ड्री के गाने खूब धूम मचा रहे हैं। एक क्षेत्रीय सिनेमा होने के बावजूद इसकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड और हॉलीवुड को सीधे तौर पर टक्कर दे रही है। खासकर के भोजपुरी सिनेमा के गानों की बात करें तो आज के समय में इतनी प्रसिद्धि पा चुकी है कि किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। भोजपुरी स्टार्स के गाने रिलीज होने के कुछ ही घंटे में लाखों करोड़ों व्यूज मिल जाते हैं। जो इन स्टार्स की लोकप्रियता को दर्शाता है। एक गाना तो ऐसा भी है जो भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला गाना तो है ही इसके अलावा कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के गाने भी इसके आसपास नहीं हैं। आइए जानते हैं उस गाने के बारे में जो व्यूज के मामले में बॉलीवुड और हॉलीवुड गानों को सीधे टक्कर देता है।

हैलो कौन ने तोड़े कई रिकॉर्ड

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का गाना "हैलो कौन" को कौन नहीं जानता है। जिसने पूरे जगह धूम मचा कर रखा था। रितेश के इस गाने को फैंस ने काफी पंसद किया था। यह गाना भोजपुरी सिनेमा में अब तक का सबसे हिट सॉन्ग रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। एक क्षेत्रीय सिनेमा होने के बावजूद भी इस गाने ने बॉलीवुड के कई गानों को पछाड़ा था। जो आज भी टॉप पर बना हुआ है।

एक बिलियन व्यूज से महज कुछ कदम दूर

रितेश पांडे के इस गाने को यूट्यूब चैनल "रिद्धि म्यूजिक" पर साल 2019 को रिलीज किया गया था। जिसे रिलीज के कुछ ही दिनों के बाद 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। तब के रिलीज हुए इस गाने को भोजपुरी जगत में सबसे तेज व्यूज मिलने का रिकॉर्ड रहा था। बता दें कि, यह गाना एक बिलियन व्यूज पाने से अब कुछ ही मिलियन दूर है। रितेश के हैलो कौन गाने को 930 मिलियन यानी 93 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि 35 लाख से ज्यादा लोगों ने यट्यूब पर लाइक किया है। वो दिन अब दूर नहीं है जब इस गाने को एक बिलियन में व्यूज होंगे। जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड दर्ज कर लेगा।

जोड़ी को किया गया था पंसद

सुपरडुपर हिट इस गाने को रितेश पांडे ने खुद गाया था। गाने में इनके साथ एक्ट्रेस स्नेह उपाध्या को भी देखा गया था। दोनों स्टार्स की जोड़ी को फैंस ने खूब पंसद किया था। गाने के बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं। जबकि म्यूजिक का और वीडियो का निर्देशन आशीष यादव के साथ कैलाश सोनी ने भी किए हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि, रितेश पांडे का यह गाना और कितनों दिनों तक एक बिलियन व्यूज पाने में दिन लगता है।


 

Created On :   1 Feb 2023 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story