महज दो दिनों में खेसारी लाल यादव के इस गाने को मिले लाखों व्यूज, फैंस ने कहा-  'मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधुरा लगता है'

महज दो दिनों में खेसारी लाल यादव के इस गाने को मिले लाखों व्यूज, फैंस ने कहा-  मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधुरा लगता है
सुपरस्टार का जलवा जारी महज दो दिनों में खेसारी लाल यादव के इस गाने को मिले लाखों व्यूज, फैंस ने कहा-  'मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधुरा लगता है'

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी इंडस्ड्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जलवा बरकरार है। खेसारी अपने गाने की वजह से फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ उनका गाना "तेल" जो पहले से ही ट्रेडिंग में बना हुआ था। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार का एक और गाना रिलीज हो चुका है। जिसके बाद से ही यह गाना भी लगातार यूट्यूब पर टॉप ट्रेडिंग में बना हुआ है।

गाने को मिले लाखों व्यूज

ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस पूनम दुबे भी गाने में दिखाई दे रही हैं। जहां दोनों की कमेस्ट्री जबरदस्त देखने को मिल रही है। वहीं गाने का बोल "धमाका होई आरा में 2.0" है। इस गाने को "सारेगामा हम भोजपुरी" यूट्यूब चैनल पर 27 दिसंबर को रिलीज किया गया था। जिससे महज दो दिनों के अंदर आठ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को करीब चार लाख लोगों ने अब तक लाईक किया है। भोजपुरी स्टार का यह गाना यूट्यूब पर धूम मचाते हुए नबंर तीन पर ट्रेंड कर रहा है। जिसकी वजह से फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

आवाज के दिवाने हुए फैंस

खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने इस गाने को गाया है। दोनों स्टार्स की आवाज को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। इस गाने की लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं इसका डायरेक्शन पंकज सोनी ने किया है। ऐसा माना जाता है कि जिस गाने में खेसारी होते हैं वो हिट होने की पूरी संभावना होती है। 

फैंस ने की आवाज की जमकर तारीफ

खेसारी के गाने को फैंस सुपरडूपर हिट बता रहे हैं। अपने स्टार की तारीफ करते हुए फैंस यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि खेसारी भईया आपके जैसा और कोई नहीं है। अरविंद नाम के एक यूजर ने स्टार की तारीफ करते हुए लिखा कि "मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी बिना खेसारी के अधुरा लगता है"। वहीं विशाल नाम के एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "सर आपकी आवाज में गजब का मिठास है"। इसी तरह न जाने कितने फैंस अपने स्टार की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

  


 

Created On :   29 Dec 2022 3:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story