मुंबई में हिना खान के पिता का निधन,परिवार को लगा झटका 

TV actress hina khan father died of cardiac arrest
मुंबई में हिना खान के पिता का निधन,परिवार को लगा झटका 
मुंबई में हिना खान के पिता का निधन,परिवार को लगा झटका 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान के पिता का निधन मंगलवार को उनके मुंबई स्थित आवास पर हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस महाराष्ट्र वापस लौट आई है। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने अब तक पिता के निधन को लेकर कोई भी संदेश साझा नहीं किया है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस अपने पिता से बहुत अटैच थी।

हिना मुंबई आई वापस

In Pics: Hina Khan reaches Mumbai from Kashmir after father's death

  • हिना अपने पिता से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती थी। 
  • अक्सर वो अपने पिता के साथ फोटो शेयर करती थी।
  • इस घटना से हिना के साथ उनके पूरे परिवार को बड़ा झटका लगा है।
  • बीते दिनों ही हिना अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने गई थीं।
  • मालदीव से भी हिना ने अपने पिता के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।
  •  इन सारी तस्वीरों को देखकर ही दोनों की बॉन्ड का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • इस घटना की जानकारी वायरल भयानी के सोशल मीडिया पेज से मिली है। क्योंकि हिना ने अब तक कोई पोस्ट नहीं किया है।
  •  कोरोना काल के बीच इस घटना ने हिना खान को बड़ा झटका दे दिया है।
     

 

Created On :   21 April 2021 4:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story