Television: टीवी सितारों ने अभिनेता पर्ल वी. पुरी को जन्मदिन की बधाइयां दी

TV stars congratulate actor Pearl V. Puri on her birthday
Television: टीवी सितारों ने अभिनेता पर्ल वी. पुरी को जन्मदिन की बधाइयां दी
Television: टीवी सितारों ने अभिनेता पर्ल वी. पुरी को जन्मदिन की बधाइयां दी

डिजिटल डेस्क, मुंबई,। अभिनेता पर्ल वी. पुरी के जन्मदिन के मौके पर टेलीविजन जगत के लोगों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने लिखा, हैप्पी बर्थडे पर्ल। समझ नहीं आ रहा है कि कहां से शुरुआत करें। क्या लिखूं। मैं एक ही बात बोलूंगी कि आप अंदर से और बाहर से अच्छे इंसान हो।

पर्ल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा, आपकी सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। हंसता रह। हिना खान ने भी पर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

पर्ल को टीवी शो नागिन 3 और बेपनाह प्यार में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। कथित तौर पर, वह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

Created On :   10 July 2020 11:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story